IPL क्रिकेटर Amit Mishra पर मॉडल पत्नी के सनसनीखेज आरोप: कई अफेयर, शराब पीकर मारपीट, बीमारी में जबरन संबंध और पैसे छीनने का दावा

कानपुर में मॉडल गरिमा तिवारी ने अपने पति और आईपीएल क्रिकेटर अमित मिश्रा सहित ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है. पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़िता ने अब अदालत की शरण ली है, जहां जल्द ही मामले की सुनवाई होगी.

गरिमा तिवारी और अमित मिश्रा

यूपी के कानपुर की 35 वर्षीय मॉडल गरिमा तिवारी ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में अपने पति आईपीएल क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. गरिमा ने दहेज के लिए शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के बीच विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने के कारण पीड़िता ने कोर्ट के जरिए न्याय की गुहार लगाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *