
बड़वाह स्थित नर्मदा नदी में नाव डूबी, नाव में डूबे 8 लोगो को रेस्क्यू कर अभी तक सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भिजवाया। नर्मदा नदी में चुनरी ओढाने पहुँचे थे सभी श्रद्धालु। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर नदी में कर रहे है सर्चिंग। नाव में कुल कितने लोग थे सवार अभी इसकी नही मिल पाई जानकारी। एसडीएम सहित पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर है मौजूद,वीडियो घटना के तत्काल बाद का है बड़वाह थाना क्षेत्र की घटना।
एसडीएम बड़वाह प्रवीण फूल पगारे के अनुसार नाव में कुल 13 लोग थे, जिसमें से 10 को बचा लिया गया है और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है,शेष तीन पुरुषों की तलाश जारी है