आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
      ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास………………………………..पौष
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..एकादशी
संध्या 07.17 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 07.09.22 पर
सूर्यास्त………….संध्या 05.59.26 पर
सूर्य राशि…………………………..धनु
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र………………………….विशाखा
दोप 12.26 पर्यंत पश्चात अनुराधा
योग……………………………….शूल
दोप 02.57 पर्यंत पश्चात गंड
करण………………………………बव
प्रातः 08.29 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………….हेमंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………8
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.12 से 12.55 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.53 से 11.13  तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
धनु
05:26:41 07:51:53
मकर
07:51:53 09:19:39
कुम्भ
09:19:39 10:53:00
मीन
10:53:00 12:24:12
मेष
12:24:12 14:04:56
वृषभ
14:04:56 16:03:33
मिथुन
16:03:33 18:17:14
कर्क
18:17:14 20:33:25
सिंह
20:33:25 22:45:14
कन्या
22:45:14 24:55:53
तुला
24:55:53 27:10:30
वृश्चिक
27:10:30 29:26:41
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.32  से 09.52 तक शुभ
दोप. 12.33 से 01.53 तक चर
दोप. 01.53 से 03.13 तक लाभ
दोप. 03.13 से 04.33 तक अमृत
संध्या 05.54 से 07.33 तक लाभ
रात्रि 09.13 से 10.53 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ हरिकेशाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
दानतो वैरिणोऽपि स्यु र्मित्राण्येव न संशयः ।
दाने सर्वमिदं विश्वं प्रतितिष्ठति सर्वदा ॥
अर्थात :-
दान से शत्रु भी मित्र बन जाते हैं, यह निर्विवाद है । समस्त विश्व हमेशा दान पर ही खडा रहता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
1. पानी –
फेफड़ों को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी अत्यंत महत्वपूर्ण पेय है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना न सिर्फ आपके किडनी के लिए अच्छा है, बल्कि यह फेफड़ों और पूरे शरीर के लिए भी अच्छा है। यह सलाह दी जाती है कि फेफड़ों और अन्य शरीर के अंगों के उचित कामकाज के लिए एक दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। व्यग्रता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले से दूर रहें। खास लोगों से मुलाकात होगी। क्रोध पर संयम रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु भय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराना रोग उभर सकता है। बनते कामों में बाधा संभव है। गुस्से पर काबू रखें। धन तथा कीर्ति की हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपनों के साथ संयम से व्यवहार करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य का बोझ अधिक रहेगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रुके कार्य बनने लगेंगे। दुष्टजन अनुकूल रहकर शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वयं का कार्य खुद करें। दूसरों पर भरोसा न करें। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य का अनुभव होगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सहज ही होगी। योजना फलीभूत होगी जिसका लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। क्रोध न करें। आय में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें, लाभ होगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। परेशानी बढ़ने का समय है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आलस्य हावी रहेगा। सभी ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। जोखिम न लें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 जनवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सायं 07:13 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:50 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:54 से 11:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:44 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सफला एकादशी व्रत , भगवान विष्णु की आराधना करे , विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. न. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ सामाजिक मान – सन्मान प्राप्त होगा । परंतु मध्याहन के बाद हर प्रकार से संयमित व्यवहार करे । नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करे । खर्च अधिक होगा । आप नुकसान पहुंचाने वाले हितेषियों से सावधान रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखे ।

वृषभ :~ व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है । पारिवारिक वातावरण भी सुखशांति रहेगी । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी । व्यावसाय मे सहकर्मी आप के सहायक बनेंगे । मध्याहन के बाद मनोरंजन का आनंद लेंगे । छोटे प्रवास या पर्यटन होगा । भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करे ।

मिथुन :~ आज का दिन मध्यम है । नए कार्य का प्रारंभ न करे । मध्याहन के बाद घर का वातावरण सुखशांति प्रद रहेगा । इसलिए मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । स्वास्थ्य में भी सुधार होगा । व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । आर्थिकरुप से लाभ होगा । कार्य में यश प्राप्त होगा ।

कर्क :~ आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप व्यग्र रहेंगे । संभवतः प्रवास को टाले । स्थाई संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना हित मे रहेगा । माता का स्वास्थ्य बिगडेगा । वैचारिक स्तर पर विचलित न हो । मध्याहन के बाद शारीरिक प्रसन्नता होगी ।

सिंह :~ आज धार्मिक यात्रा हो सकती है । नए कार्य आरम्भ कर पाएँगे । विदेश से लाभदायी समाचार मिल सकता है । पूंजी – निवेश के लिए समय लाभदायक रहेगा । मध्याहन के बाद आप अधिक भावनाशील होने से हताशा बढेगी । स्वास्थ्य बिगड सकता है ।

कन्या :~ किसी भी प्रकार की अनिर्णय की स्थिति के कारण नए कार्य का प्रारंभ नही करे । आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है , नहीं तो किसी से भी मनमुटाव हो सकता है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद आप में परिवर्तन आएगा । भाग्यवृद्धि का दिन है ।

तुला :~ दृढ वैचारिकता के साथ आज का दिन आरंभ होगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे अधिक खर्च होगा । मध्याहन के बाद आप की मानसिक अनिर्णय की स्थिति रहेंगी । पारिवारिक मतभेद दूर करे । आवश्यक निर्णयों को आज टाले ।

वृश्चिक :~ आध्यात्मिक और ईश्वर भक्ति से आज मन शांत रहेगा । नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखे । कोर्ट – कचहरी की कार्यवाही से बचे । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मध्याहन पश्चात कार्यपूर्ति होगी , शारीरिक और मानसिक स्वस्थता भी रहेगी ।

धनु :~ आज आप की आय वृद्धि और लाभ देने वाला है । सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा । मान – सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी । व्यापार से लाभ हो सकता है । अकस्मात से संभले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा । वाणी पर संयम बरते । किसी से तकरार न हो ध्यान रखे ।

मकर :~ स्थावर संपत्ति का दस्तावेज हेतु आज का दिन अच्छा है । व्यावसाय में सफलता मिलेगी । ऊपरी अधिकारी आप को प्रोत्साहित करेंगे । पदोन्नति के योग हैं । पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा । सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा । मित्रों से लाभ हो सकता है ।

कुंभ :~ आज व्यापारिगण संभलकर चले । ऊपरी अधिकारियों से बातचीत मे विवेक रखे । संतानों के आरोग्य की चिंता रहेगी । लंबे प्रवास की योजना बनेगी । व्यावसाय में अधिकारीवर्ग आप से प्रसन्न रहेंगे । व्यावसाय में सफलता मिलैगी ।

मीन :~ किसी से वाद – विवाद न करे । क्रोध पर संयम बरते । चिंतन मन को शांति देगा । मध्याहन के बाद समय कुछ अनुकूल होगा । लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे । विदेशस्थित स्नेहीजनों के समाचार से मन प्रसन्न होगा । व्यावसाय मे संभलकर चले ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *