यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. 29 मार्च को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले गुरुवार को हुई उनकी रिंग सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है.

संभल के एसएसपी IPS केके विश्नोई के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
रिंग सेरेमनी का एक वीडियो खास तौर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केके बिश्नोई, अंशिका वर्मा को गोदी में उठाए नजर आते हैं और बैकग्राउंड में ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…’ गाना बज रहा है. यह वीडिया अब इंटरनेट पर भी लोगों का दिल जीत रहा है. गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सगाई की रस्म पूरी हुई. परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास मेहमान इस मौके पर मौजूद रहे. कार्यक्रम में सादगी के साथ पारंपरिक रंग देखने को मिला, वहीं शाम होते-होते माहौल में उत्सव का रंग घुल गया. रात में आयोजित रिंग सेरेमनी में दोनों अफसरों का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया. केके बिश्नोई काला चश्मा लगाए, आत्मविश्वास से भरे हुए मंच पर पहुंचे, वहीं अंशिका वर्मा भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
रिंग सेरेमनी का सबसे अहम क्षण वह था जब दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. पहले केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को रिंग पहनाई, फिर अंशिका ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें अंगूठी पहनाई. इसके बाद दोनों ने हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर उठाया और खुशी का इजहार किया. रिंग सेरेमनी के बाद जैसे ही संगीत का दौर शुरू हुआ, माहौल पूरी तरह बदल गया. मंच पर रोशनी, संगीत और तालियों के बीच दोनों अफसर एक साथ नजर आए. सबसे पहले दोनों भागम भाग फिल्म के सिग्नल… प्यार का सिग्नल गाने पर थिरकते दिखे. एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर, कभी साथ चलते तो कभी ताल पर झूमते रहे. इसके बाद चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी… गाना बजा और यहीं से कार्यक्रम का सबसे चर्चित पल सामने आया. केके बिश्नोई ने अचानक अंशिका वर्मा को गोदी में उठा लिया. इस पर वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों और हूटिंग के साथ उनका उत्साह बढ़ाया
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
रिंग सेरेमनी के वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस पल को रियल, क्यूट और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. कई लोग यह भी लिख रहे हैं कि इतने जिम्मेदार पदों पर रहने के बावजूद दोनों का यह सहज अंदाज प्रेरणादायक है. कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. पारंपरिक रस्मों से लेकर आधुनिक अंदाज के जश्न तक, हर पल में परिवार का साथ साफ दिखाई दिया. रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता भी पहुंचे. उनके अलावा प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी इस खुशी के मौके के गवाह बने.
शादी की तैयारियां तेज
रिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां और तेज हो गई हैं. 27 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके बाद 29 मार्च को बाड़मेर में ही दोनों सात फेरे लेंगे. यह समारोह अपेक्षाकृत निजी रखा जाएगा, जिसमें सीमित मेहमान ही शामिल होंगे. 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है. केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त और जिम्मेदार अफसर के रूप में जाने जाते हैं. एक ओर जहां कानून-व्यवस्था को संभालने की चुनौती होती है, वहीं दूसरी ओर निजी जीवन के ये खास पल भी उतने ही अहम होते हैं.