Ujjain–Jhalawar National Highway पर साइकिल सवार के अचानक मुड़ने से दो कारों की आमने-सामने टक्कर, VIDEO: डैशकैम में कैद हादसा; 3 घायल, एयरबैग खुलने से बची जान

उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। घटना गुरुवार दोपहर की है। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सामने आया है।

हादसे में अल्टो कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना माकड़ौन थाना क्षेत्र के डाबला हरदू में एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुई।

5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम….

लेफ्ट साइड से साइकिल सवार अचानक राइट साइड मुड़ गया।

हाईवे पर चल रही कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।

जोरदार टक्कर से फिसलकर कार हाईवे के किनारे तक चली गई

जोरदार टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हुआ है

हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

साइकिल सवार अचानक मुड़ा, कार कंट्रोल से बाहर

उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर हादसा उस समय हुआ जब एक किसान साइकिल से सड़क पार करने के लिए अचानक दूसरी लेन में मुड़ गया।पीछे से आ रही कार के ड्राइवर ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।इस हादसे में अल्टो कार में सवार मुकेश, भगवान सिंह और विष्णु बाई घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर के दौरान दूसरी कार के एयरबैग खुल गए

घटना का पूरा वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें पूरी घटना साफ-साफ दिखाई दे रही है। टक्कर के दौरान दूसरी कार के एयरबैग भी खुल गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *