आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास……………………………..पौष
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………..त्रयोदशी
दोप 02.34 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
सूर्योदय……….प्रातः 07.09.47 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.00.09 पर
सूर्य राशि…………………………धनु
चन्द्र राशि…………………….वृश्चिक
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………………..ज्येष्ठा
प्रातः 09.03 पर्यंत पश्चात मूल
योग…………………………….वृद्धि
प्रातः 08.36 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण…………………………वणिज
प्रातः 02.34 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………….सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
11 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.13 से 12.56 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.33 से 09.53 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:18:48 07:51:59
मकर
07:51:59 09:11:38
कुम्भ
09:11:38 10:45:06
मीन
10:45:06 12:16:19
मेष
12:16:19 13:57:02
वृषभ
13:57:02 15:55:40
मिथुन
15:55:40 18:09:21
कर्क
18:09:21 20:25:32
सिंह
20:25:32 22:37:20
कन्या
22:37:20 24:48:00
तुला
24:48:00 27:02:37
वृश्चिक
27:02:37 29:18:48
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..2
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.12 से 08.32 तक अमृत
प्रात: 09.53 से 11.13 तक शुभ
दोप. 01.54 से 03.14 तक चंचल
अप. 03.14 से 04.35 तक लाभ
सायं 04.35 से 05.55 तक अमृत
सायं 05.55 से 07.के5 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ नीलकंठाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
कुभोजने दिनं नष्टं कुनार्या यौवनं हतम् ।
कुपुत्रेण कुलं नष्टं धनं नष्टं न दीयते ॥
अर्थात :
कुभोजन से दिन बिगडता है; कुनारी से यौवन खत्म होता है; कुपुत्र से कुल नष्ट होता है; और न देने से धन-नाश होता है ।
? आरोग्यं :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
3. सेब का रस –
अध्ययनों से पता चला है कि नियमित रूप से सेब का रस पीने से बच्चों में घरघराहट की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसलिए, फेफड़ों के विकारों को दूर करने के लिए अपने दैनिक आहार में सेब का रस जरूर शामिल करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। अपने कार्य से लोगों के ध्यानाकर्षण के केंद्र बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। धनहानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर-बाहर अशांति रह सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। शरीर में पीड़ा हो सकती है। बेचैनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। नए संपर्क बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने के योग हैं। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। चिंता तथा भय रहेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहत सहायता नहीं करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा। धैर्य रखें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभार्जन होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे, फिर भी विवाद हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। माता के माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मतभेद कम होकर लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दूसरों के मामलों में दखल न दें। आय में निश्चितता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें। प्रेम-प्रसंग में विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शरीर में चोट लग सकती है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अनहोनी होने की आशंका रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
क्रोध के आवेग पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उठ सकता है। चिंता रहेगी। बनते-बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। यात्रा में अपना सामान संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। तनाव रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय सताएगा। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। चोट व रोग से कष्ट की संभावना बनती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें। बिगड़ते काम बनने लगेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
          ।।  दैनिक  राशि – फल  ।।
          आज दिनांक 11 जनवरी 2021 सोमवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 02:38 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 09:19 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे प्रातः 09:19 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:38 से 09:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:45 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ सरकार – विरोधी कार्य से दूर रहे । दुर्घटना से बचकर चले । बाहरी खान – पान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे । व्यवसाय में संभलकर चले । ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे । संतान के साथ मतभेद हो सकते है ।
          वृषभ :~ आप को मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने – फिरने से आनंद – उल्लास होगा । सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन आप को प्राप्त होगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभाले ओर सावधानी बरते । खर्च अधिक होगा ।
          मिथुन :~ आज आप के पारिवारिक वातावरण उल्लासमय रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता होगी । अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता होगी । व्यवसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । आर्थिक लाभ की संभावना है । मित्रों एवं स्वजनों के साथ घूमने – फिरने और मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा । मान – सम्मान होने से मन में संतोष होगा ।
          कर्क :~ भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है । एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी । किसी से वाद – विवाद न करे । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । पारिवारिक शांति रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
          सिंह :~ आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आर्थिक हानि हो सकती है । फिर भी मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं । परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा । विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी । बौद्धिक चर्चा टाले । नए कार्य का प्रारंभ न करें । शेयर – सट्टे में साहस न करें ।
          कन्या :~ आप को आर्थिक लाभ हो सकता है । नए कार्य के लिए समय शुभ है । प्रिय जनों से मुलाकात होगी । विरोधियों पर आप विजय होगी । मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता रहेगी । माता का स्वास्थ्य बिगड सकता है । स्थाई संपत्ति के काम आज टाले ।
          तुला :~ आज प्रथम पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है तथा मानसिकरुप से ग्लानि रहेगी । परिवार मे मर्यादापूर्वक व्यवहार करे । धर्मकार्य पर खर्च हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । भाग्यवृद्धि के संकेत हैं । कार्य में सफलता प्राप्त होगी ।
          वृश्चिक :~ आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा । पारिवारिक वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा । इसलिए अगर क्रोध बढे़ तो भी क्रोध न करे । स्नेहीजन तथा मित्रों से मिलन होगा । मध्याहन के बाद नकारात्मक विचारो से आप परेशान हो सकते हैं । वाणी या व्यवहार से किसी को दुःख पहुंच सकता है । इससे आप दोनों के मन में ग्लानि का भाव हो सकता है ।
          धनु :~ वाणी पर संयम रखे और क्रोध न करे । पारिवार में कुछ कडवाहट हो सकती है । शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे । शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को टाले । मध्याहन के बाद कार्य में सफलता मिलेगी । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          मकर :~ सामाजिक ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक , आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है । स्वास्थ्य संभाले । वाहन चलाते समय भी सावधानी रखे । मानसिक अस्वस्थता रह सकती है । मनोरंजन – आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा । सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में संभलकर चले ।
          कुंभ :~ आप का मान – सम्मान बढेगा और धनलाभ के संकेत हैं । प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक होंगे । कार्यालय मे आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं । पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है । व्यवसाय में लाभ भी होगा । आय में वृद्धि होगी ।
          मीन :~ व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है । ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीयों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करे । मध्याहन के बाद वातावरण अनुकूल होगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । व्यापार के सम्बंध में कहीं दूर जा सकते है । संतान की प्रगति से संतोष होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *