
शिकागो के साउथ साइड में गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। शख्स ने शिकागो में अलग-अलग जगहों पर सात लोगों को गोली मार दी। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को घायल हो गए। पुलिस के साथ शहर के उत्तरी हिस्से में एक पार्किंग स्थल पर मुठभेड़ में व्यक्ति मारा गया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर पता लगा रही है कि आखिर हमलावर ने ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया।
चार घंटे तक अलग-अलग जगह बरसाईं गोलियां
हमलावर जेसन नाइटेंगल ने अपना पहला शिकार शिकागो विश्वविद्यालय का एक छात्र हुआ जिसे शनिवार दोपहर उसने अपने गोलियों का शिकार बनाया। हमलावर ने हाइड पार्क में पार्किंग से कार निकालते वक्त सीधे उसके माथे पर गोली मारी।
पुलिस ने बताया कि ताज्जुब की बात है कि हमलावर को किसी भी शिकार का नाम तक नहीं पता था। 32 वर्षीय हमलावर इसके बाद एक अपार्टमेंट में घुसा और 46 वर्षीय सुरक्षा कर्मी को गोली मारी। इसके बाद उसने एक 77 वर्षीय वृद्धा को निशाना बनाया। सुरक्षा गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है।
नाइटेंगल इसके बाद एक दूसरे अपार्टमेंट गया और अपने एक जानकार की कार चुरा ली। इसके बाद वह एक स्टोर में बया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहां उसने एक 20 वर्ष के युवा को मौत के घाट उतार और एक 81 वर्षीय वृद्धा के सिर और गर्दन पर गोली मारी। इस स्टोर से निकलकर उसने 15 साल की एक लड़की को गोली मारी जिसकी हालत गंभीर है।
इसके बाद वह वापस स्टोर गया और मौके पर जांच कर रहे अफसरों पर गोलियां बरसाईं हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुई। नाइटेंगल इसके बाद 16 किलोमीटर दूर कार से पहुंचा और एक फार्मेसी की दुकान में घुसकर उसे लूटने का एलान किया। यहां से निकलकर वह एक रेस्टोरेंट में पहुंचा और एक महिला की गर्दन में गोली मारी। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया और गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।