उज्जैन में गैंगवार से दहशत: रौनक गुर्जर के घर पेट्रोल बम हमला, फायरिंग और आगजनी CCTV में कैद, बीच शहर गूंजी गोलियां—14 वर्षीय बच्ची बाल-बाल बची, पुलिस जांच जारी

उज्जैन में गैंगस्टर सिर उठाने लगे हैं. शनिवार देर रात गैंगवार देखने की मिली. हिस्ट्रीशीटर रहे रौनक गुर्जर के घर 10 से 12 बदमाशों ने आतंक मचाया. हिस्ट्रीशीटर के घर में आग लगा दी. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है, जिसमें दो बदमाश झुलसते हुए भी नज़र आ रहे हैं. बदमाशों ने पेट्रोल से भरी बोटल को मकान पर छिड़का. इससे पहले जमकर फायरिंग भी हुई. चिमनगंज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है.

बदमाशों के हाथ मे चाकू व अन्य कुछ धारदार हथियार भी दिख रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश वाहनों पर सवार होकर आए. ये मामला दो गुटों से जुड़ा हुआ है. पुरानी रंजिश के चलते ये घटना हुई.

चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया 

रात होते ही गूंजने लगी गोलियां

घटना शहर के थाना चिमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ढांचा भवन मोहल्ले की है. शनिवार 11 अप्रैल की रात 11:30 बजे करीब हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहे रौनक गुर्जर के मकान के बाहर यशवेंद्र उर्फ छम्बू बुंदेला के गिरोह के सदस्यों ने हमला किया. इसकी पुष्टि चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडियाने करते हुए बताया “दो गुटों में विवाद हुआ. रौनक गुर्जर पर कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. बदमाश यशवेंद्र उर्फ छम्बू के बारे में भी जानकारी निकाल रहे हैं.”

हिस्ट्रीशीटर के घर में आग लगाई, वारदात सीसीटीवी में कैद

हमले के दौरान 14 वर्षीय लड़की बाल-बाल बची

विवाद के दौरान मौके से 14 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ वारदात स्थल के पास से गुजर रही थी. गनीमत रही बच्ची और मां दोनों सुरक्षित हैं. हमले के दौरान दो गुटों में फायरिंग की बात भी सामने आई है. यशवेंद्र उर्फ छम्बू का नाम पूर्व में NDPS के मामलों में भी सामने आ चुका है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है. सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर और जीतू बुंदेला के बीच पुरानी रंजिश है. 10 साल पूर्व दोनों के बीच हफ्तावसूली और मारपीट को लेकर विवाद हुआ था. दोनों का विवाद गैंगवार में बदल गया.

दो दिन पहले नाबालिग ने की थी रिपोर्ट

जीतू बुंदेला अभी जेल में है और उसका बेटा यशवेंद्र उर्फ छम्बू बदला ले रहा है. पिछले 3 सालों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. रौनक पर कुछ दिनों पहले एक ढाबे पर हमला हुआ था. थाना प्रभारी चिमनगंज विवेक कनोडियामें बताया “दो दिन पूर्व नाबालिग ने आला बाथम व एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसमें बताया था वह ढांचा भवन स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान दो बदमाश आये और पैरों मे गोली मार दी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *