देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IMS कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में बवाल: बाहरी लोगों की एंट्री पर हंगामा, पैसे लेकर पास देने के आरोप; छात्राओं के साथ मौजूदगी पर विवाद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद निकाले गए बाहरी युवक, सुरक्षा पर उठे सवाल

इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IMS कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी को लेकर विवाद सामने आया है। कार्यक्रम में बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर हंगामा हुआ, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल को एमबीए (फुल टाइम) छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि आयोजकों ने कुछ बाहरी लोगों को पैसे लेकर एंट्री पास दिए, जिससे वे पार्टी में शामिल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डांस और म्यूजिक के दौरान कुछ बाहरी युवक छात्राओं के साथ नजर आए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

कार्यक्रम में बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर हंगामा हुआ।

सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और आयोजकों से चर्चा की। इस दौरान कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति भी बनी।स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने बाहरी लोगों को कार्यक्रम से बाहर कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *