Amruta Fadnavis का बड़ा दावा: Tata Consultancy Services नासिक विवाद के बीच बोलीं—“Axis Bank में भी हुआ था ऐसा”, कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा पर जताई गंभीर चिंता

महाराष्‍ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन विवाद के बीच मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी  ने बड़ा दावा किया है. नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने कहा कि एक्सिस बैंक में उनके कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं. उन्‍होंने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की. साथ ही कहा कि ऐसे मामले अधिक जागरूकता और सतर्कता की आवश्‍यकता को उजागर करते हैं.

अमृता फडणवीस ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की.

नागपुर में नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित वूमन इंटलेक्‍चुअल कॉन्‍फ्रेंस में अमृता फडणवीस ने नासिक की TCS यूनिट में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपनी राय रखी. कार्यक्रम में उन्‍होंने इस मामले को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया.

फडणवीस ने कहा कि एक्सिस बैंक में उनके कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं घटी थीं. उन्होंने कहा कि उन मामलों में व्हिसलब्लोअर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई.उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना चाहिए, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.

कार्यस्‍थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता 

इसके साथ ही फडणवीस ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसे मामले अधिक जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करते हैं. उन्होंने बढ़ते “लव जिहाद” के आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि सख्त कार्रवाई जरूरी है. साथ ही उन्‍होंने युवा महिलाओं से सतर्क रहने का भी आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *