आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..पौष
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी……………………….अमावस्या
प्रातः 10.31 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 07.09.58 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.02.27 पर
सूर्य राशि…………………………..धनु
चन्द्र राशि………………………….धनु
गुरु राशि………………………….मकर
नक्षत्र………………………..उत्तराषाढ़ा
दुसरे दिन प्रातः 05.21 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग………………………………हर्षण
रात्रि 12.12 पर्यंत पश्चात वज्र
करण………………………………नाग
प्रातः 10.31 पर्यंत पश्चात किस्तुघन
ऋतु……………………………….हेमंत
दिन……………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
13 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.35 से 01.56 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:10:55 07:40:21
मकर
07:40:21 09:03:28
कुम्भ
09:03:28 10:37:13
मीन
10:37:13 12:08:26
मेष
12:08:26 13:49:09
वृषभ
13:49:09 15:47:47
मिथुन
15:47:47 18:01:28
कर्क
18:01:28 20:17:38
सिंह
20:17:38 22:29:27
कन्या
22:29:27 24:40:07
तुला
24:40:07 26:54:44
वृश्चिक
26:54:44 29:10:55
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 08.33 से 09.53 तक अमृत
प्रात: 11.14 से 12.34 तक शुभ
दोप 03.15 से 04.36 तक चंचल
सायं 04.36 से 05.56 तक लाभ
रात्रि 07.36 से 09.15 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ आमोदाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दातव्यं भोक्तव्यं सति विभवे सञ्चयो न कर्तव्यः ।
पश्येह मधुकरीणां सञ्चितमर्थं हरन्त्यन्ये ॥
अर्थात :-
जब धन हो तब दे देना चाहिए, और न कि उसका संचय करना । देखो ! मधुमक्खी ने इकट्ठा किया हुआ धन दूसरा ले जाता है ।
? आरोग्यं :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
5. खुबानी –
खुबानी विटामिन ए में समृद्ध हैं और इसलिए, फेफड़ों के स्वस्थ कामकाज से जुड़ा हुआ है। विटामिन ए श्वसन पथ या रेस्पिरेट्री ट्रैक के लाइनिंग के लिए जिम्मेदार है और इस प्रकार यह फेफड़ों को विकारो से दूर रखता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर अशांति रह सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्य का बोझ बढ़ सकता है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। रोमांस का अवसर नहीं मिलेगा। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। राजकीय रुकावटें दूर होंगी। घर-परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना पड़ सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आय में वृद्धि होगी। कार्य का बोझ स्वास्‍थ्य को प्रभावित कर सकता है। थकान रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी के कार्यों के लिए समय अनुकूल है। रोजगार मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पीठ पीछे चु्गलखोर सक्रिय रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अनावश्यक क्रोध न करें, बात बिगड़ सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता का ख्याल रखें। अपनों में से किसी का व्यवहार दिल पर चोट पहुंचा सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आलस्य हावी रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। अज्ञात भय सताएगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्य सहयोग प्रदान करेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। अज्ञात भय सताएगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों की बातों में न आएं, हानि हो सकती है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। तनाव व चिंता रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बाहरी मतभेद समाप्त होंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। समय अनुकूल है। ठीक होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
योजना फलीभूत होगी। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर समयानुकूल परिवर्तन संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वयं व परिवार की स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। देवदर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 13 जनवरी 2021 बुधवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रातः 10:29 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:54 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:29 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चन्द्रमा धन राशि मे दोपहर 12:02 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
               –:  विशेष  :–
       आज पितृकार्य पौषी अमावस्या
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ किसी भी प्रकार के संकट में न पडे । व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों से प्रेम से कार्य संपन्न करे । उग्र चर्चा में न उतरें वही आप के लिए हितकारी रहेगा । आज भाग्य साथ नहीं देगा । कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा । पदोन्नति हो सकती है । आर्थिक लाभ भी मिलेगा ।
          वृषभ :~ आप की अधिक भावुकता आप को अस्वस्थ बनाएगी । शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा । नए कार्य का प्रारंभ आज न करे । साथ में वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । खान – पान में ध्यान रखे । व्यवसाय में विध्न आएंगे । उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण को टाल दे । साथ – साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद – विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे ।
          मिथुन :~ आज आनंद – प्रमोद में बिताएंगे । मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे । मित्रों के साथ प्रवास – पर्यटन का होगा । अच्छे खान – पान और अच्छे वस्त्रालंकार प्राप्त होंगे । मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे । इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी होगी । खर्च में वृद्धि होगी । अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहे ।
          कर्क :~ व्यवसाय मे वातावरण अनुकूल रहेगा । पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ नहीं होगा । शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे । बौद्धिक चर्चा में अपने विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है । सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा । भागीदारों से भी लाभ होगा ।
          सिंह :~ क्रोध पर संयम रखे । पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है । लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा । मानसिक प्रसन्नता और स्फूर्ति होगी । व्यवसाय से लाभ हो सकता है । सहकार्मियों का सहयोग मिलगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
          कन्या :~ आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का अभाव रहेगा । सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखे । धनहानि हो सकती है । क्रोध पर संयम रखे । कार्य सफलता न मिलने से निराशा होगी । संतानों की चिंता सताएगी ।
          तुला :~ नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है । प्रिय व्यक्ति से भेंट आनंददायी रहेगी । भाग्यवृद्धि होगी । सामाजिक मान – सम्मान होगा । परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी रहेगी । शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा । पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा । स्थाई संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी रखे ।
          वृश्चिक :~ निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा होगी । किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले । पारिवारिक वातावरण में क्लेश अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई – बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे ।
          धनु :~ आजका दिन आप के लिए शुभ फलदायक है । कार्य सिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी । शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे , इसलिए प्रत्येक कार्य करने में  उत्साह रहेगा । कहीं यात्रा हो सकती है । मध्याहन के बाद आप कुछ दुविधा में रहेंगे । घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा । अधिक या निरर्थक खर्च हो सकता है ।
          मकर :~ वाणी और व्यवहार के कारण भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । क्रोध बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो । मन  व्यग्र रहेगा । इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा । मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव होगा । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा ।
          कुंभ :~ आजका दिन सब तरह से लाभदायक है । सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उससे मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में अभिवृद्धि होगी । परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखे । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे ।
          मीन :~ आपके लिए आज का दिन  लाभदायक है । परोपकार के कार्य होंगे । व्यापार मे वृद्धि कर सकेंगे । उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे । व्यापार से सम्बंधित प्रवास होगा । पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा । आय में वृद्धि होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *