मुंबई के वर्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘महिला जन आक्रोश’ रैली से लगा लंबा जाम; “गेट आउट, ट्रैफिक खाली करो” कहती महिला की गिरीश महाजन व पुलिस से तीखी बहस, VIDEO वायरल; रोहित पंवार ने भी उठाए सवाल

नई दिल्‍ली. मुंबई के वर्ली इलाके में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘महिला जन आक्रोश’ रैली की वजह से लगे जाम में फंसी महिला जमकर ने जमकर हंगामा किया. करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी इस महिला ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की और उनसे भिड़ गई. रैली में शामिल मंत्री गिरीश महाजन से भी उलझती नजर आयी है. सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस पर मामले में रोहित पंवार ने भी ट्वीट किया है.

महिला ने मंत्री से भी जाम को लेकर नाराजगी जाहिर की.

भारतीय जनता पार्टी की यह रैली महायुति गठबंधन द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर जताए जा रहे विरोध के बीच निकाली गई थी. रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे वर्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया.

इसी बीच जाम में फंसी महिला प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गयी और नाराजगी जाहिर करने लगी. उसने पूछा कि क्या विरोध जताने के लिए सड़कों को ही चुना जाना जरूरी है. इस तरह की रैलियों से आम जनता को भारी परेशानी होती है. महिला ने पुलिस से मांग की कि रैली को सड़क की बजाय किसी खुले मैदान में शिफ्ट करना चाहिए, जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो.

इस दौरान महिला ने राज्य के मंत्री गिरीश महाजन पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्हें इस परेशानी के लिए जिम्मेदार ठहराया. जब एक पुलिस अधिकारी महिला को शांत कराने और समझाने की कोशिश कर रही थी, तब उसने किसी भी तरह की बातचीत से साफ इनकार कर दिया और तुरंत ट्रैफिक हटाने की मांग पर अड़ी रही.

गया, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. रोहित पंवार ने ट्वीट करते हुए कहा कि आम जनता को परेशानी में डालकर इस तरह की रैलियां करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कई लोग स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं और पार्टी के आदेश पर 3 घंटे तक ट्रैफिक जाम ठीक नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *