टीकमगढ़ जेल में अफसरों की भिड़ंत: गाली-गलौज के आरोपों के बीच डिप्टी जेलर का इस्तीफा, जांच के बाद लिया वापस

टीकमगढ़, 26 अप्रैल 2026 – टीकमगढ़ जेल में दो अधिकारियों के बीच हुई सीधी भिड़ंत ने जेल प्रशासन को हिला कर रख दिया है। डिप्टी जेलर अश्विनी शुक्ला ने जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे पर गाली देकर बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, जेल डीजी वरुण कपूर ने बताया कि शुक्ला ने आवेश में आकर इस्तीफा दिया था, जिसे वापस ले लिया गया है।

जेल डीजी ने बताया कि टीकमगढ़ जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, जेल मुख्यालय से चर्चा के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। प्रकरण की जांच डीआईजी को दी गई है और रिपोर्ट आने पर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब जेल में बंद एक कैदी को सागर जेल भेजा गया था, जहां से उसकी जमानत मिल गई। जमानत पर छूटे बंदी ने टीकमगढ़ जेल में हुए गलत व्यवहार की शिकायत अफसर से की। इसके बाद, जेल के उच्च अधिकारियों ने सागर के जेलर अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार को जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया।

जांच प्रतिवेदन के लिए डिप्टी जेलर मनोज मिश्रा को अधिकृत किया गया था। मिश्रा टीकमगढ़ जेल पहुंचे, जहां वे अधीक्षक की गैर मौजूदगी में डिप्टी जेलर शुक्ला के साथ चेंबर में गए। इसी बीच अधीक्षक यजुवेंद्र बागमारे पहुंचे, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि अश्वनी शुक्ला डिप्टी जेलर ने इस्तीफा ही सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *