आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।।?️।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..पौष
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………..प्रतिपदा
प्रातः 09.03 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 07.09.59 पर
सूर्यास्त……. …संध्या 06.02.44 पर
सूर्य रैगी………………………….धनु
चन्द्र राशि………………….. …मकर
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………………….श्रवण
दुसरे दिन प्रातः 04.57 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग…………………………….वज्र
रात्रि 10.03 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण…………………………..बव
प्रातः 09.03 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………हेमंत
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
14 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ पौष शुक्ल प्रतिपदा :
मकर संक्रांति पर्व
 मकर संक्रांति का पुण्यकाल प्रातः 8:15 बजे से सायं 4:20 बजे तक है।
मकर संक्रांति देवताओं का प्रभात काल है, आज़ से सूर्य उत्तरायण होंगे। आज के दिन गङ्गा जी राजा भगीरथ के रथ के पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम में जाकर सागर में मिली थीं। आज के दिन भारत में सबसे प्रसिद्ध मेला बंगाल के गंगा सागर में लगता है। आज से सूर्य की गति तिल- तिल बढ़ेगी। यानि दिन का समय बढ़ने लगता है और रात्रि की अवधि कम होने लगती है। तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। वहां नई फसल का चावल, दाल, तिल के भोज्यपदार्थ से कृषि देवता की पूजा की जाती है, तमिल पञ्चाङ्ग का नया वर्ष पोंगल से शुरू होता है।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.14 से 12.57 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.56 से 0३.17 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:06:58 07:26:14
मकर
07:26:14 08:59:21
कुम्भ
08:59:21 10:33:16
मीन
10:33:16 12:04:30
मेष
12:04:30 13:45:13
वृषभ
13:45:13 15:43:50
मिथुन
15:43:50 17:57:32
कर्क
17:57:32 20:13:42
सिंह
20:13:42 22:25:31
कन्या
22:25:31 24:36:10
तुला
24:36:10 26:50:48
वृश्चिक
26:50:48 29:06:58
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.14 से 12.35 तक चंचल
दोप. 12.35 से 01.55 तक लाभ
दोप. 01.55 से 03.16 तक अमृत
सायं 04.37 से 05.57 तक शुभ
सायं 05.57 से 07.37 तक अमृत
रात्रि 07.37 से 09.16 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ लोकपालाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
संसारे मानुष्यं सारं मानुष्ये च कौलीन्यम् ।
कौलिन्ये धर्मित्वं धर्मित्वे चापि सदयत्वम् ॥
अर्थात :-
संसार में मनुष्यत्व, मनुष्यत्व में खानदानी, खानदानी में धर्मिष्टत्व, और धर्मिष्टत्व में सदयत्व सार (रुप) है ।
? आरोग्यं :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
6. ब्रोकोली –
ब्रोकोली में एंटीऑक्सीडेंट का उच्च स्तर पाया जाता है और इस प्रकार, यह फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद और सर्वोत्तम सब्जियों में से एक है। अध्ययनों ने यह भी साबित कर दिया है कि क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस से ग्रस्त मरीजों के लिए ब्रोकोली एक प्रभावी उपाय है।
⚜ आज का राशिफल :-
राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। रोजगार प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्र व संबंधियों से मेल-मिलाप होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से लाभ में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। कार्य से लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। दूसरों की भावना का खयाल रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनरों से मतभेद खत्म होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य प्रभावित होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। सामंजस्य बैठाएं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बिगड़े काम बनेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। यात्राएं मनोरंजक रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। राजकीय बाधा से सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि के प्रयोग से हल प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परेशानी संभव है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नए काम की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई वरिष्ठजन सहयोग करेगा। बड़ी समस्या दूर होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समृद्धि के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
संत-महात्मा के दर्शन होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। घर-परिवार में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। तीर्थयात्रा की योजना कार्यरूप लेगी। झंझटों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। मिठाई वितरण करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 14 जनवरी 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 08:59 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:46 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:54 बजे होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:53 से 03:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

मकर संक्रांति (पुण्यकाल सुबह 08:13 से शाम 04:13 तक) चन्द्र दर्शन, हरिद्वार कुंभ स्नान

उत्तरायण / सूर्य मंत्र
इसका जप करें । वो ब्रह्मवेत्ता महाव्याधि और भय, दरिद्रता और पाप से मुक्त हो जाता है ।
सूर्य देव का मूल मंत्र है —
ॐ ह्रां ह्रीं सः सूर्याय नमः ।
ये पद्म पुराण में आता है ….
सूर्य नमस्कार करने से ओज, तेज और बुद्धि की बढोत्तरी होती है |
ॐ सूर्याय नमः ।
ॐ रवये नमः ।
ॐ भानवे नमः ।
ॐ खगाय नमः ।
ॐ अर्काय नमः ।
सूर्य नमस्कार करने से आदमी ओजस्वी, तेजस्वी और बलवान बनता है इसमें प्राणायाम भी हो जाते हैं ।
विशेष -14 जनवरी 2021 गुरुवार को मकर संक्रांति (पुण्यकाल : सुबह 08:13 से शाम 04:13 तक ) है ।
मकर संक्रांति
नारद पुराण के अनुसार
“मकरस्थे रवौ गङ्गा यत्र कुत्रावगाहिता । पुनाति स्नानपानाद्यैर्नयन्तीन्द्रपुरं जगत् ।।”
सूर्य के मकर राशिपर रहते समय जहाँ कहीं भी गंगा में स्नान किया जाय , वह स्नान आदि के द्वारा सम्पूर्ण जगत्‌‍ को पवित्र करती और अन्त में इन्द्रलोक पहुँचाती है।
पद्मपुराण के सृष्टि खंड अनुसार मकर संक्रांति में स्नान करना चाहिए। इससे दस हजार गोदान का फल प्राप्त होता है। उस समय किया हुआ तर्पण, दान और देवपूजन अक्षय होता है।
गरुड़पुराण के अनुसार मकर संक्रान्ति, चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर गयातीर्थ में जाकर पिंडदान करना तीनों लोकों में दुर्लभ है।
मकर संक्रांति के दिन लक्ष्मी प्राप्ति व रोग नाश के लिए गोरस (दूध, दही, घी) से भगवान सूर्य, विपत्ति तथा शत्रु नाश के लिए तिल-गुड़ से भगवान शिव, यश-सम्मान एवं ज्ञान, विद्या आदि प्राप्ति के लिए वस्त्र से देवगुरु बृहस्पति की पूजा महापुण्यकाल / पुण्यकाल में करनी चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन तिल (सफ़ेद तथा काले दोनों) का प्रयोग तथा तिल का दान विशेष लाभकारी है। विशेषतः तिल तथा गुड़ से बने मीठे पदार्थ जैसे की रेवड़ी, गजक आदि। सुबह नहाने वाले जल में भी तिल मिला लेने चाहिए।
विष्णु पुराण, द्वितीयांशः अध्यायः 8 के अनुसार
कर्कटावस्थिते भानौ दक्षिणायनमुच्यते । उत्तरायणम्प्युक्तं मकरस्थे दिवाकरे ।।
सूर्य के ‪‎कर्क‬ राशि में उपस्थित होने पर ‪‎दक्षिणायन‬ कहा जाता है और उसके ‪मकर ‬राशि पर आने से ‪उत्तरायण‬ कहलाता है ॥
धर्मसिन्धु के अनुसार
तिलतैलेन दीपाश्च देया: शिवगृहे शुभा:। सतिलैस्तण्डुलैर्देवं पूजयेद्विधिवद् द्विजम्।। तस्यां कृष्ण तिलै: स्नानं कार्ये चोद्वर्त्नम तिलै: . तिला देवाश्च होतव्या भक्ष्याश्चैवोत्तरायणे
उत्तरायण के दिन तिलों के तेल के दीपक से शिवमंदिर में प्रकाश करना चाहिए , तिलों सहित चावलों से विधिपूर्वक शिव पूजन करना चाहिए. ये भी बताया है की उत्तरायण में तिलों से उबटन, काले तिलों से स्नान, तिलों का दान, होम तथा भक्षण करना चाहिए .
अत्र शंभौ घृताभिषेको महाफलः . वस्त्रदानं महाफलं
मकर संक्रांति के दिन महादेव जी को घृत से अभिषेक (स्नान) कराने से महाफल होता है . गरीबों को वस्त्रदान से महाफल होता है .
अत्र क्षीरेण भास्करं स्नानपयेव्सूर्यलोकप्राप्तिः
इस संक्रांति को दूध से सूर्य को स्नान करावै तो सूर्यलोक की प्राप्ति होती है .
नारद पुराण के अनुसार “क्षीराद्यैः स्नापयेद्यस्तु रविसंक्रमणे हरिम् । स वसेद्विष्णुसदने त्रिसप्तपुरुषैः सह ।।”
जो सूर्यकी संक्रान्तिके दिन दूध आदिसे श्रीहरिको नहलाता है , वह इक्कीस पीढ़ियोंके साथ विष्णुलोक में वास करता है।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा । आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों से विचार – विमर्श करेंगे । आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास होगा । कार्यभार बढ़ेगा । पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर विचार – विमर्श करेंगे ।

वृषभ :~ विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे । विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा । व्यापारियों को धन लाभ होगा । नए आयोजन हाथ में लेंगे । लंबी दूरी की यात्रा होगी , तीर्थ यात्रा होगी । आध्यात्मिकता में प्रगति करेंगे । संतानों की प्रगति होगी ।

मिथुन :~ गुस्सा आपको हानि पहुँचा सकता है । बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव दूर करें । खर्च बढ़ेगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक रूप से आपके मन में हताशा होगी ।

कर्क :~ संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा – भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा । वैभवी मौज – शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन की खरीदारी होगी । व्यापारियों को विदेश के साथ व्यापार में लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक होगा ।

सिंह :~ उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपको बेचैन बनाएँगे । दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे । परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा । ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएगा । शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा । उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टाले ।

कन्या :~ आज का दिन चिंता और उद्वेग मे रहेगा । स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा । अचानक खर्च आएगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलाप होगा । शेयर – सट्टा से दूर रहे ।

तुला :~ आज सावधान रहने की चेतावनी हैं । अधिक विचारों से मानसिक अस्वस्थ बनाएगी । माता और स्त्रीवर्ग की चिंता रहेगी । आज यात्रा स्थगित रखें । समय से भोजन और पर्याप्त , नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थ रहेगा । कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानी पूर्वक काम करे ।

वृश्चिक :~ कार्यसफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का दिन हैं । भाई – बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे । तन – मन में स्फूर्ति और आनंद होगा । मित्रों तथा सगे – सम्बंधियों का घर पर आगमन से आनंद होगा । आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं में रुचि होगी । लघु प्रवास होगा ।

धनु :~ परिवार मे होनेवाली गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और दुविधा के कारण कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में निर्धारित सफलता प्राप्त नहीं होगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।

मकर :~ परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों से भेंट – उपहार मिलने से आनंद होगा । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी – धंधा में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट लगने से संभले हैं ।

कुंभ :~ पैसे की लेन – देन या जमानत आपको फंसा न दे । एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा । स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे । निवेश गलत न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवार मे अनबन होगी । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे । किसी का भला करने में हानि हो सकती है ।

मीन :~ समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त करेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाएंगे । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा । मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । संतान और पत्नी से लाभ होगा । मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएँगे । लग्न योग है । प्रवास पर जा सकते है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *