
कोरोना काल में लोगों को हर माध्यम से जागरूक किया गया। इसके तहत फोन की कॉलर ट्यून भी कोरोना का जिक्र होने लगा और यहां बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में जागरूकता संदेश दिया जाने लगा। लेकिन अब शुक्रवार (15 जनवरी) से कोरोना कॉलर ट्यून में बिग बी की आवाज नहीं सुनाई देगी।
कोरोना काल में जागरूकता फैलाने के उद्देश से टेलीकाम कंपनिया अभी तक कोरोना ट्यून को बाई डिफाल्ट सेट किए हुए थे और आप जब भी किसी को फोन को करते थे तो कोरोना वायरस से बचाव तरीके और एहतियात बरतने की जानकारी दी जाती थी
कोरोना ट्यून के रूप में कंपनियों ने पहले जसलीन भल्ला की आवाज आती थी लेकिन बाद में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज ट्यून के रूप में सुनाई देती थी. पिछले कई महीनों से लोग कोरोना ट्यून को हटाने की मांग कर रहे थे और अब कंपनियों ने अमिताभ बच्चन वाली कोरोना ट्यून को हटाने का फैसला लिया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अब देश भर में 16 जनवरी कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान शुरू होगा इसलिए अब वैक्सीनेशन को लेकर एक महिला की आवाज कोरोना ट्यून सुनाई देगी. बता दें कि अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कालर ट्यून को लेकर कई दिनों से लोग नाराज चल रहे थे और पिछले दिनों दिल्ली हाई कोर्ट में इस संबंध में एक याचिका भी दाखिल हुई थी.
याचिका में दलील दी गई थी कि कॉलर ट्यून के रूप में अमिताभ बच्चन की आवाज को तुरंत हटाना चाहिए क्योंकि वह खुद पूरे परिवार के साथ कोरोना वायरस से संक्र्मित पाए गए थे तो वो कैसे लोगों को जागरूक करने की सलाह दे सकते हैं.
कोरोना ट्यून के खिलाफ याचिका दिल्ली में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राकेश की तरफ से दायर की थी. राकेश ने अपनी दलील में कहा कि अमिताभ की आवाज में कोरोना ट्यून लोगों को जागरूर करने लिए थी लेकिन वो खुद अपने परिवार के सदस्यों को कोरोना के संक्रमण से नहीं बचा सकते तो फिर दूसरों को क्यों सलाह दे रहे हैं