इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर विजयनगर पुलिस ने अनोखी कार्रवाई करते हुए स्टिंग ऑपरेशन चलाया। मेघदूत गार्डन के बाहर सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ करने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

वीओ – दरअसल इंदौर में महिला सुरक्षा और ईव टीजिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विजयनगर पुलिस ने मेघदूत गार्डन के बाहर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को इलाके में टहलने के लिए भेजा था, जबकि आसपास पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सागर निवासी सर्वेश साहू महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और उनसे बातचीत करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक ने महिलाओं से पूछा कि क्या वे सिंगल हैं। युवक की हरकत सामने आते ही पहले से निगरानी कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर विजयनगर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक मेघदूत गार्डन के बाहर लगातार छेड़छाड़, स्टॉकिंग और ईव टीजिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बाइट – अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी