
हींग का प्रयोग बीमारियों के लिए :
1 : ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में :
हींग का प्रयोग ब्लड प्रेशर में किया जाता है । यह खून को जमने से रोकता है साथ ही खून को पतला भी करता है ।जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है ।
2 : हींग का प्रयोग दांत दर्द के लिए :
हिंदी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो संक्रमण और दर्द की समस्या को दूर करते हैं । अगर आपके दांतों में संक्रमण या मसूड़ों से खून निकलने और दर्द की समस्या है तो हींग के प्रयोग द्वारा इससे राहत पाई जा सकती है इसके लिए दांत के जिस हिस्से में दर्द वहाँ हींग का छोटा सा टुकड़ा रख दें । और दांतों से दबा ले 10 से 15 मिनट बाद आपको दर्द से राहत मिलने शुरू हो जाएगी । इसके अलावा आप हींग के गुनगुने पानी से कुल्ला कर सकते हैं । जिससे संक्रमण खत्म हो जाता है और दर्द से आपको राहत मिलने लगती है ।
3 : पेट की समस्या के लिए लाभकारी हैं हींग :
प्राचीन काल से हींग का इस्तेमाल पेट की हर समस्या के लिए किया जा रहा है । हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं । पेट में कीड़े पड़ जाने पर, एसिडिटी, पेट खराब हो जाने पर हींग का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है ।
4 : कान दर्द में हींग का प्रयोग :
हींग में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। हींग के प्रयोग से कान दर्द में राहत मिलती है। इसके लिए छोटी कटोरी या पैन में दो चम्मच नारियल का तेल गर्म करें और गर्म होने पर इसमें एक चुटकी हींग मिला दे और उतारकर गुनगुना होने के लिए रख दें जब यह हल्का गुनगुना रहे तो ड्राप वाइस इसे कान में डाले कुछ ही समय में आपको कान दर्द में राहत प्राप्त हो जाएगी ।
5 : खांसी के लिए फायदेमंद है :
हींग का सेवन करने से बलगम दूर होता है। यह एक श्वसन उत्तेजक की तरह कार्य करता ।और खांसी के उपचार में मदद करता है । शहद और अदरक को हींग के साथ मिलाकर खाने से खांसी में काफी हद तक आराम मिलता है तथा धीरे-धीरे अगर आप इसका प्रतिदिन सेवन करते हैं तो आपकी खांसी भी ठीक हो जाती है