आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..पौष
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी………………………….द्वितीया
प्रातः 08.05 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 07.09.59 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.03.२८ पर
सूर्य राशि………………………..मकर
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………..धनिष्ठा
दुसरे दिन प्रातः 05.09 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग……………………………..सिद्धि
रात्रि 08.21 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण………………………….कौलव
प्रातः 08.05 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..6
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.14 से 12.57 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.15 से 12.36 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
07:08:40 08:55:12
कुम्भ
08:55:12 10:29:20
मीन
10:29:20 12:00:33
मेष
12:00:33 13:41:16
वृषभ
13:41:16 15:39:54
मिथुन
15:39:54 17:53:35
कर्क
17:53:35 20:09:45
सिंह
20:09:45 22:21:34
कन्या
22:21:34 24:32:14
तुला
24:32:14 26:46:51
वृश्चिक
26:46:51 29:03:01
धनु
29:03:01 31:08:40
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.33 से 09.53 तक लाभ
प्रात: 09.53 से 11.14 तक अमृत
दोप. 12.35 से 01.56 तक शुभ
सायं 04.37 से 05.58तक चंचल
रात्रि 09.16 से 10.56 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ माधवाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
न सा दीक्षा न सा भिक्षा न तद्दानं न तत्तपः ।
न तद् ध्यानं न तद् मौनं दया यत्र न विद्यते ॥
अर्थात :
दया के बगैर दीक्षा, भिक्षा, दान, तप, ध्यान, और मौन सब निरर्थक है ।
? आरोग्यं सलाह :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
7. मिर्च –
कुछ लोगों के लिए, गर्म और मसालेदार मिर्च भोजन के दौरान एक बड़ी लत है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फेफड़ों को स्वस्थ और रोग मुक्त रखने की बात आती है तो यह उतना ही फायदेमंद होता है। इससे फेफड़ों की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद मिलती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें।  कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। लाभ होगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। माव्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। न-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंगे ।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 जनवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 08:10 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:47 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:21 बजे रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे सायं 05:10 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:14 से 12:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:53 बजे रहेगी । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. जी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज का दिन आप के लिए लाभदायक है । व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिल सकती है । आय वृद्धि होगी घर की साज – सजावट में आज नयापन लाएँगे । घर सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे । वाहन सुख मिलेगा । सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जा सकते है ।

वृषभ :~ आज आप व्यापार को विकसित करने मे अधिक ध्यान देंगे । नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा । फिर भी कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है । मध्याहन के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण होगा । इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं । पदोन्नति हो सकती है ।

मिथुन :~ नकारात्मक विचारों को मन से निकालने से हताशा से उभर पाएँगे । अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है । इसलिए उससे दूर रहे । आकस्मिक प्रवास अच्छा है । मध्याहन के बाद अच्छी प्रवृत्तियाँ रहेगी । इसलिए मध्याहन के बाद ही मानसिक अवस्था में कमी आएगी । व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी । फिर भी उपरी अधिकारियों के साथ वाद – विवाद में न पडे ।

कर्क :~ आनंद – प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा । मित्रों का सहयोग मिलने से आनंद दुगुना हो जाएगा । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । वाहन चलाते समय ध्यान रखे और क्रोध पर संयम रखे । वाणी उग्र न हो ध्यान रखे । नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है ।

सिंह :~ व्यापार के विस्तार हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है । व्यावसायिकों लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा । धनप्राप्ति का प्रबल योग है । ब्याज , दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि हो सकती है । आर्थिक आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा । अच्छे वस्त्र और अच्छे खान – पान से मन प्रफुल्लित रहेगा ।

कन्या :~ वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी । कला के प्रति अभिरुची रहेगी । व्यापार में विकास होने से आनंद रहेगा । व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी ।

तुला :~ आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा । स्थाई संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने मे सावधानी बरते । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद स्वस्थ होने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों मे ध्यान जाएगा ।

वृश्चिक :~ गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा । साथ में स्थाई संपत्ति से जुडे कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा । भाई – बहनों में प्रेम बना रहेगा । मध्याहन बाद कार्य में प्रतिकूलताएं आएगी । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता होगी । सामाज मे अपयश होगा । धन हानि के योग है ।

धनु :~ वाणी और व्यवहार पर संयम रखने से लोगों के साथ मनमुटाव को आप टाल सकेंगे । आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में दिनभर मन लगा रहेगा । विद्यार्थियों के पढने – लिखने में एकाग्रता रखे । मध्याहन के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति होगी । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी ।

मकर :~ व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा । आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के होंगे । आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी । कार्यालय में प्रभाव रहेगा । मध्याहन के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचार से मन पर हताशा आएगी । निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । घर के कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है ।

कुंभ :~ आज मानसिक धार्मिक भावनाओं मे रहेंगे । धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा मे खर्च करेंगे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी । पूण्य कार्य मे व्यय होगा । ईश्वर आराधना मन को शांति प्रदान करेगी । मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलता पूर्वक होंगे । शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ।

मीन :~ शेयर – सट्टे से आज आप को आर्थिक लाभ होगा । व्यवसाय मे लाभ होगा । पारिवार मे सुख – शांति छाई रहेगी । किसी स्थल पर प्रवास हो सकता है । मित्रों से भी लाभ मिलेगा । मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे । धार्मिक कार्यो मे खर्च होगा । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *