आज का पंचांग

🚩  आज का पंचांग  🚩
🌤️ दिनांक – 17 मई 2026
🌤️ दिन – रविवार

🌤️ *विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत – 1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ऋतु*
🌤️ *मास – अधिक ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – कृत्तिका दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात रोहिणी*
🌤️ *योग – शोभन सुबह 06:15 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️*राहुकाल – शाम 05:32 से शाम 07:10 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:01*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:09*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – अधिक ज्येष्ठ मास प्रारंभ, चंद्र-दर्शन (रात्रि 07:02 से रात्रि 07:50 तक)*
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

👉🏻 *पुरुषोत्तम मास में यह उपाय किया तो दूर होगी दरिद्रता और दुख और होगी संतान प्राप्ति*⤵️

🌷 *अमिट पुण्य अर्जित करने का अवसर-पुरुषोत्तम मास* 🌷
➡️ *17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम/अधिक मास*
🙏🏻 *अधिक मास में सूर्य की सक्रांति (सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश) न होने से इसे ‘मल मास’ (मलिन मास) कहा गया है। स्वामीरहित होने से यह मास देव-पितर आदि की पूजा तथा मंगल कर्मों के लिए त्याज्य माना गया। इससे लोग इसकी घोर निंदा करने लगे।*
🙏🏻 *मल मास ने भगवान को प्रार्थना की, भगवान बोले- “मल मास नहीं, अब से इसका नाम पुरुषोत्तम मास होगा। इस महीने जो जप, सत्संग, ध्यान, पुण्य आदि करेंगे, उन्हें विशेष फायदा होगा। अंतर्यामी आत्मा के लिए जो भी कर्म करेंगे, तेरे मास में वह विशेष फलदायी हो जायेगा। तब से मल मास का नाम पड़ गया ‘पुरुषोत्तम मास’।”*
💥 *विशेष लाभकारी*
🙏🏻 *अधिक मास में आँवला और तिल के उबटन से स्नान पुण्यदायी है और स्वास्थ्य प्रसन्नता में बढ़ोतरी करने वाला है अथवा तो आँवला, जौ तिल का मिश्रण बनाकर रखो और स्नान करते समय थोड़ा मिश्रण बाल्टी में डाल दिया। इससे भी स्वास्थ्य और प्रसन्नता पाने में मदद मिलती है। इस मास में आँवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना अधिक प्रसन्नता और स्वास्थ्य देता है।*
🙏🏻 *आँवले व पीपल के पेड़ को स्पर्श करने से स्नान करने का पुण्य होता है, सात्त्विकता और प्रसन्नता की बढ़ोतरी होती है। इन्हें स्नान करने के बाद स्पर्श करने से दुगुना पुण्य होता है। पीपल और आँवला सात्विकता के धनी हैं।*
🙏🏻 *इस मास में धरती पर (बिस्तर बिछाकर) शयन व पलाश की पत्तल पर भोजन करे और ब्रह्मचर्य व्रत पाले तो पापनाशिनी ऊर्जा बढ़ती है और व्यक्तित्व में निखार आता है। इस पुरुषोत्तम मास को कई वरदान प्राप्त हैं और शुभ कर्म करने हेतु इसकी महिमा अपरम्पार है।*
❌ *अधिक मास में वर्जित* ❌

👉🏻 *17 मई से अक्षय पुण्य कमाने का अद्भुत महायोग चूकना मत*⤵️

➡️ *पुरुषोत्तम मास व चतुर्मास में नीच कर्मों का त्याग करना चाहिए। वैसे तो सदा के लिए करना चाहिए लेकिन आरम्भ वाला भक्त इन्हीं महीनों में त्याग करे तो उसका नीच कर्मों के त्याग का सामर्थ्य बढ़ जायेगा। इस मास में शादी-विवाह अथवा सकाम कर्म एवं सकाम व्रत वर्जित हैं। जैसे कुएँ, बावली, तालाब और बाग़ आदि का आरम्भ तथा प्रतिष्ठा, नवविवाहिता वधू का प्रवेश, देवताओं का स्थापन (देव-प्रतिष्ठा), यज्ञोपवीत संस्कार, नामकरण, मकान बनाना, नये वस्त्र एवं अलंकार पहनना आदि। इस मास में किये गये निष्काम कर्म कई गुना विशेष फल देते हैं।*
✅ *अधिक मास में करने योग्य* ✅
➡️ *जप, कीर्तन, स्मरण, ध्यान, दान, स्नान आदि तथा पुत्रजन्म के कृत्य, पितृस्मरण के श्राद्ध आदि एवं गर्भाधान, पुंसवन जैसे संस्कार किये जा सकते हैं।*
🙏🏻 *देवी भागवत के अनुसार यदि आदि की सामर्थ्य न हो तो संतों-महापुरुषों की सेवा (उनके दैवी कार्य में सहभागी होना) सर्वोत्तम है। इससे तीर्थ, तप आदि के समान फल प्राप्त होता है। इस माह में दीपकों का दान करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। दुःख-शोकों का नाश होता है। वंशदीप बढ़ता है, ऊँचा सान्निध्य मिलता है, आयु बढ़ती है। इस मास में गीता के 15वें अध्याय का अर्थसहित प्रेमपूर्वक पाठ करना चाहिए। भक्तिपूर्वक सदगुरु से अध्यात्म विद्या का श्रवण करने से ब्रह्महत्याजनित पाप नष्ट हो जाते हैं तथा दिन प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। निष्काम भाव से यदि श्रवण किया जाय तो जीव मुक्त हो जाता है।*
🌷 *व्रत विधि* 🌷
🙏🏻 *भगवान श्रीकृष्ण इस मास की व्रत विधि एवं महिमा बताते हुए कहते हैं- “इस मास में मेरे उद्देश्य से जो स्नान (ब्राह्ममुहूर्त में उठकर भगवत्स्मरण करते हुए किया गया स्नान), दान, जप, होम, गुरु-पूजन, स्वाध्याय, पितृतर्पण, देवार्चन तथा और जो भी शुभ कर्म किये जाते हैं, वे सब अक्षय हो जाते हैं। जो प्रमाद से इस मास को खाली बिता देते हैं, उनका जीवन मनुष्यलोक में दारिद्र्य पुत्रशोक तथा पाप के कीचड़ से निंदित हो जाता है, इसमें संदेह नहीं।*
🙏🏻 *शंख की ध्वनि के साथ कपूर से आरती करें। ये न हों तो रूई की बाती से ही आरती कर लें। इससे अनंत फल की प्राप्ति होती है। चंदन, अक्षत और पुष्पों के साथ ताँबे के पात्र में पानी रखकर भक्ति से प्रातःपूजन के पहले या बाद में अर्घ्य दें।*
🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास का व्रत दारिद्र्य, पुत्रशोक और वैधव्य का नाशक है। इसके व्रत से ब्रह्महत्या आदि सब पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🌷 *विधिवत सेवते यस्तु पुरुषोत्तममादरात्।*
*कुलं स्वकीयमुद्धृत्य मामेवैष्यत्यसंशयम्।।*
🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास के आगमन पर जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति के साथ व्रत, उपवास, पूजा आदि शुभ कर्म करता है, वह निःसंदेह अपने समस्त परिवार के साथ मेरे लोक में पहुँचकर मेरा सान्निध्य प्राप्त कर लेता है।*

🕉️आज का राशिफल🕉️
*🌻 रविवार, १७ मई २०२६🌻*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*आज का राशिफल*
*🐐🐂💏💮🐅👩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज किस्मत आपके अधूरे सपनों को पूरा करने के मूड में नजर आ रही है। रुके हुए काम पूरे होने से मन खुशी से भर जाएगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई देंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी सोच लोगों को आकर्षित करेगी। घर की सजावट या रेनोवेशन का प्लान मन में उत्साह जगा सकता है। संतान की तरक्की देखकर दिल गर्व से भर उठेगा।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज सेवा और दान-पुण्य के कामों में मन खूब लगेगा। पुराने साथी से मुलाकात बीती यादों को ताजा कर सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही दूरियां खत्म होकर रिश्तों में मिठास लौटेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के मामलों को घर तक ही सीमित रखें, क्योंकि बाहरी लोगों की दखल परेशानी बढ़ा सकती है। आपकी मेहनत आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन लाभ और खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए रोमांटिक पल आपके रिश्ते को और मजबूत करेंगे। सेहत में सुधार आने से मन हल्का महसूस करेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। विवादों से दूरी बनाकर रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज तरक्की की नई राहें आपके सामने खुल सकती हैं। दोस्तों का सहयोग आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल देगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक दिल को खुश कर सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन जल्दबाजी नुकसान भी दे सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ा मौका मिलने के संकेत हैं। मां की सलाह आज आपके लिए बेहद खास साबित होगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज कुछ उलझनें आपका ध्यान भटका सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने का सही समय आ गया है। भगवान की भक्ति में मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई बड़ा कदम उठाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। पैसों के मामलों में सावधानी बनाए रखें।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी रहेगा। बढ़ते खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया ऑफर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद आपके लिए भाग्य के द्वार खोल सकते हैं। कुछ नया करने की आपकी कोशिश रंग लाएगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जरूरत के हिसाब से खर्च करना ही समझदारी होगी, वरना बाद में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कला और प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। किसी विरोधी के सामने अपनी निजी या जरूरी बातें शेयर करने से बचें।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज कमाई और खुशियों दोनों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। घर की सजावट या नई खरीदारी मन को उत्साहित करेगी। परिवार में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। विवादों से दूरी बनाए रखें और शांत रहना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी माहौल को खुशनुमा बना सकती है।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज सकारात्मक ऊर्जा आपके हर काम में दिखाई देगी। दोस्तों और परिवार का साथ आपको नई ताकत देगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है, जो यादगार साबित होगी। बोलने से पहले शब्दों को तौलना जरूरी रहेगा, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। मां की दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। दूसरों की बातों में आकर कार्यक्षेत्र में विवाद खड़ा हो सकता है।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। समाज सेवा और परोपकार के कार्यों से आपकी छवि और निखरेगी। भाई-बहनों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल देगा।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन थोड़ा संतुलन और धैर्य मांग सकता है। अचानक आए खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार में तनाव बढ़ा सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार जरूर करें। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। मन की उलझनों को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न रहेगा और पार्टनरशिप भी शानदार चलेगी। व्यापार को नए स्तर तक ले जाने की आपकी कोशिश सफल हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ बिताया गया समय दिन को यादगार बना देगा। धार्मिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यों में मन खूब लगेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *