मथुरा में दरोगा की दबंगई: पुलिस चौकी से गुजर रहे युवक को कॉलर पकड़कर पीटा, थप्पड़ों का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना वृंदावन में तैनात एक दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दरोगा स्कूटी सवार एक युवक की कॉलर पकड़कर मारता हुआ दिखा रहा है. युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दरोगा साहब की चौकी से गुजर रहा था. वीडियो वायरल से हुई फजीहत के बाद सीओ सदर ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है.

मुताबिक रविवार को स्कूटी सवार पीडि़त युवक आशीष श्रीवास्तव किसी काम से पुलिस चौकी से गुजर रहा था, तभी उसके फोन पर किसी का कॉल आ गया. पीड़ित फोन निकालकर बात कर रहा था, तभी उसके पास आ धमके दरोगा सुबोध मलिक ने आव न देखा ताव युवक का कॉलर पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ बरसाने शुरू दिए. युवक ने जब दरोगा थप्पड़ मारने के कारण पूछा तो दारोगा साहब और आग बबूला हो गए.

दरोगा कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पीड़ित को पुलिस चौकी के भीतर ले गए

आगबबूला दरोगा सुबोध मलिक कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पीड़ित को पुलिस चौकी के भीतर ले गए. इस दौरान आशीष स्कूटी से गिरने से बचा. अमानवीय तरीके से युवक को घसीटते हुए दरोगा उसे पुलिस चौकी के अंदर ले गए जहां उसके साथ चौकी स्टॉफ के द्वारा भी मारपीट की गई. पीड़ित ने बताया कि उसके पैर में चोट थी, लेकिन दरौगा ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे लगातार पीटा गया.

बिना जांच-पड़ताल किए युवक को न केवल मारा-मीटा, बल्कि अपमानित किया गया

गौरतलब है आरोपी दरोगा सुबोध मलिक की हिटलर शाही का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.  लोग दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने बिना जांच-पड़ताल किए युवक को न केवल मारा-मीटा, बल्कि अपमानित किया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है और जांच के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *