इंदर कौर मर्डर केस: शादी से इनकार पर गनपॉइंट पर किडनैप हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर, 6 दिन बाद नहर में मिला शव; आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. 19 मई की सुबह 11 बजे इंदर का शव नीलो नहर में मिला. 29 साल की इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से उनका परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था.

पंजाबी सिंगर इंदर कौर

परिवार ने लगाया आरोप

परिवार का कहना है कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव इंदर पर बना रहा था. मना करने पर उसने सिंगर को किडनैप कर लिया था. फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग है. वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया.

इस शख्स से इंदर कौर की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था. इसी बात से आरोपी खुन्नस रखने लगा था. फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

वायरल हुई आखिरी पोस्ट

इंदर कौर ने 5 दिन पहले 13 मई को अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसमें उन्हें ब्राउन शर्ट पहने, बैग थामे देखा गया था. नजरें झुकाए सिंगर पोज कर रही थीं, जिसे फैंस ने पसंद किया था. अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मातम पसरा हुआ है. यूजर्स न्यूज देखने के बाद इंदर की आखिरी फोटो पर कमेंट पर उन्हें याद कर रहे हैं. साथ ही कई श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर 6 दिन पहले इंदर कौर किडनैप हुईं तो 5 दिन पहले ये पोस्ट किसने शेयर की? माना जा रहा है कि ये शेड्यूल पोस्ट हो सकती है, जिसे पहले से सेव करके रखा गया होगा. इंदर के गानों की बात करें तो उन्होंने ‘जीजा’, ‘किसान एंथम 2’, ‘देसी सिरे दा’, ‘जट्ट माइंड’, ‘नबज जट्टी दी’, ‘अकड़’ समेत अन्य गाने गाए थे. उनके म्यूजिक को काफी पसंद भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *