196
.

।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………….पौष
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………तृतीया
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 07.09.59 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.04.01 पर
सूर्य राशि…………………………मकर
चन्द्र राशि………………………..कुम्भ
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र…………………………शतभिषा
दुसरे दिन प्रातः 06.01 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग…………………………..व्यतिपात
संध्या 07.09 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण………………………………गरज
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………….हेमंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
16 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………3
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.14 से 12.58 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.54 से 11.15 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
07:04:44 08:51:05
कुम्भ
08:51:05 10:25:23
मीन
10:25:23 11:56:37
मेष
11:56:37 13:37:20
वृषभ
13:37:20 15:35:57
मिथुन
15:35:57 17:49:38
कर्क
17:49:38 20:05:49
सिंह
20:05:49 22:17:38
कन्या
22:17:38 24:28:17
तुला
24:28:17 26:42:55
वृश्चिक
26:42:55 28:59:05
धनु
28:59:05 31:04:44
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.33 से 09.54 तक शुभ
दोप. 12.35 से 01.56 तक चर
दोप. 01.56 से 03.17 तक लाभ
दोप. 03.17 से 04.38 तक अमृत
संध्या 05.59 से 07.38 तक लाभ
रात्रि 09.17 से 10.56 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सागरोत्तारकाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
सर्वे वेदा न तत् कुर्युः सर्वे यज्ञाश्च भारत ।
सर्वे तीर्थाभिषेकाश्च तत् कुर्यात् प्राणिनां दया ॥
अर्थात :-
हे भारत ! सब वेद, सब यज्ञ, सब तीर्थ, सब अभिषेक – जो नहि कर सकता है, वह (भी) प्राणियों पर दया तो कर हि सकता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
8. बेरीज –
ब्लूबेरी, रास्पबेरी या स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट का शानदार स्रोत हैं। इसके अलावा, क्रैनबेरी, स्ट्रॉबेरी और अंगूर आपके फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए समान रूप से काम करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। कार्य समय-समय पर बनते रहेंगे। प्रमाद न करें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रसन्नता एवं उत्साह बने रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धनलाभ सुगमता से होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी। जोखिम न उठाएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। चोट व रोग से बचें। आशंका-कुशंका रहेगी। प्रयास करते रहें। अनुकूलता होती रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। लाभ होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अटके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कल के काम आज ही निबटा लें। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतोष नहीं होगा। धैर्य रखें। परिवार में मतभेद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे। भागदौड़ अधिक होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। समय बेहतर है। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। परिवार के सदस्य सहायता करेंगे। मतभेद समाप्त होंगे। लाभ होगा। यात्रा सुखद रहेगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। लॉटरी-सट्टे से दूर रहें। बेचैनी रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विरोध होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय कम रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विलंब होगा। शांति बनाए रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। धोखा खा सकते हैं। बेवजह कहासुनी हो सकती है।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी साधु-संत से मुलाकात होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 जनवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 07:46 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:55 बजे होगा । शततारा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:09 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:52 से 11:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ सामाजिक प्रसंगों में सगे – सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा । मित्रों के पीछे खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा । प्राकृतिक पर्यटन पर जाएँगे । सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी । आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ हो सकता हैं ।
वृषभ :~ नए कार्य करने वालों के लिए अनुकूल दिन है । नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा । पदोन्नति होगी । व्यापार में नए रास्ते खुलेंगे । सरकार द्वारा लाभ होगा । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । रुके कार्य पूरे होंगे ।
मिथुन :~ प्रतिकूल संयोगों से आपके कार्य में विलंब होगा । शारीरिक स्फूर्ति और मन में उत्साह नही रहेगा । पेट के रोग से बचे । नौकरी में पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से परेशान होंगे । शासकीय परेशानी आएगी । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहे ।
कर्क :~ नकारात्मक व्यवहार से आप हताश रहेंगे । बाहर का खाने – पीने से स्वास्थ्य खराब होगा । क्रोध को नियंत्रण में रखे । पारिवारिक विवाद होगा । नए सम्बंध तकलीफदायक होंगे । आर्थिक तंगी रहेगी । दुर्घटना , आपरेशन का योग है ।
सिंह :~ पति – पत्नी के बीच खटपट से मनमुटाव होगा । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सांसारिक विषयों में उदासीन रहेंगे । सार्वजनिक अपयश या स्वाभिमान भंग हो सकता हैं । भागीदारी मे मतभेद होगा । कोर्ट – कचहरी में विलंब होगा ।
कन्या :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति के माहौल से प्रसन्नता होगी । आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी । बीमारी से राहत मिलेगी । नौकरी में लाभ मिलेगा । अधीनस्थ कर्मचारियों तथा सहकार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
तुला :~ आज आप कल्पना और सृजन शक्ति का उत्तम उपयोग करेंगे । संतानों की प्रगति होगी । तन – मन से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । अत्यधिक विचारों से मन विचलित रहेगा । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में भाग ले सकते है , परंतु गहराई में न उतरे ।
वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक और मानसिक परेशान रहेंगे । किसी न किसी बात की चिंता रहेगी । पारिवारिक अनबन हो सकती है । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । जमीन , वाहन की खरीदारी में सावधानी रखे ।
धनु :~ गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा । नए कार्य के लिए शुभ समय है । मित्रों और सगे – सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी । कार्य सफलतापूर्वक होंगे । लघु प्रवास होगा । धन लाभ होगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मकर :~ वाणी और व्यवहार में संयम रखे । पारिवारिक मनमुटाव न हो , इसका ध्यान रखें । शेयर – सट्टा में पूँजी निवेश करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी । आँख में तकलीफ हो सकती है । नकारात्मकता दूर करने से लाभ होगा । विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान रखे ।
कुंभ :~ शारीरिक मानसिक रूप से आज आप प्रफुल्लित रहेंगे । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवार के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा । सुरुचिपूर्ण और मिष्ठान्न का आनंद लेंगे । घूमने – फिरने और पर्यटन होगा । आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है ।
मीन :~ आर्थिक आयोजन और पूँजी निवेश मे बहुत ध्यान रखे । एकाग्रता की कमी और बेचैनी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद होंगे । लालच वृत्ति आपको नुकसानी मे डालेगी , ध्यान रखे । जमानतगीरी या कोर्ट – कचहरी के मामलों में न पड़े ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।