Manas National Park में गैंडे का आतंक: सींग से उठाई पर्यटकों की जीप, जानलेवा हमले का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

वाइल्डलाइफ का दीदार करने का शौक कभी कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक जीता जागता सबूत असम से सामने आया है. मानस नेशनल पार्क में कुछ सैलानी आराम से सफारी जीप में बैठकर कैमरे से तस्वीरें ले रहे थे.

मौत के मुंह से बचे पर्यटक! मानस नेशनल पार्क में सफारी गाड़ी पर भड़के गैंडे ने किया जानलेवा हमला

इसी बीच गाड़ी एक विशालकाय गैंडे के कुछ ज्यादा ही करीब पहुंच गई. खुद को खतरे में देख इस खूंखार जानवर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने सीधे जीप पर धावा बोल दिया.

सींग के एक झटके से पलटने वाली थी गाड़ी (Assam Manas National Park Rhino Incident)

इंटरनेट पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, गैंडा अपनी पूरी ताकत लगाकर जीप के साइड हिस्से में सींग मारने लगता है. उसका गुस्सा इस कदर था कि, वह पूरी गाड़ी को पलटने पर आमादा था. गाड़ी किसी तिनके की तरह हिल रही थी और अंदर बैठे लोग खौफ के मारे चिल्ला रहे थे.

गनीमत रही कि ड्राइवर ने अपना आपा नहीं खोया और सूझबूझ दिखाते हुए तेजी से गाड़ी को रिवर्स गियर में पीछे भगाया. वहीं आस-पास के लोगों ने भी शोर मचाकर गैंडे का ध्यान भटकाया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.मुताबिक गैंडे आमतौर पर शांत मिजाज के होते हैं, लेकिन इंसानी दखल और खुद को असुरक्षित महसूस करने पर वे हमलावर हो जाते हैं. वन विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है कि आखिर गाड़ी जानवर के इतने करीब कैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *