इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार रात को बदमाशों ने एक युवक को चार गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुलाब बाग कॉलोनी की है। यहां अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर, निवासी अग्रवाल कॉलोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुरानी रंजिश के चलते इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।बताया जा रहा है कि साल 2024 में अभयेंद्र ने गोलीकांड को अंजाम दिया था। संभवतः उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने गुरुवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। भिंड मे अभयेंद्र ने विष्णु यादव हत्याकांड को अंजाम दिया था।
4 माह पहले अभयेंद्र जेल से छूटा ओर इंदौर मे रहने लगा। गुलशन ओर उसके साथियो ने रैकी की ओर गुरूवार रात पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। अभयेंद्र भिंड मे रेत के कारोबार से जुडा था। यहां भी कांटेक्ट्रर का काम कर रहा था।इस हत्याकांड को अभी तोमर ने अंजाम दिया था। इसी का बदला लेने के लिए मृतक के भाई गुलशन यादव और उसके चार साथियों ने अभियेन्द्र की हत्या कर दी।