इंदौर के MGM Medical College में PG छात्र डॉ. अमन पटेल की आत्महत्या: प्रेम संबंध, मानसिक तनाव और परिवार के आरोपों के बीच पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी फाइनल ईयर के छात्र डॉक्टर अमन पटेल की आत्महत्या का मामला अब लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। अमन पटेल ने कुछ दिन पहले हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी थी। अब इस मामले में मृतक के परिजनों ने एक डॉक्टर छात्रा के साथ प्रेम संबंध और मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

वीओ – दरअसल इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी फाइनल ईयर छात्र डॉक्टर अमन पटेल, जो मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे, ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अपने ही हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में मृतक के परिजनों ने अमन के साथ पढ़ने वाली एक डॉक्टर छात्रा का नाम सामने लाते हुए दावा किया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उसी को लेकर अमन मानसिक तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस द्वारा लगातार मृतक के परिजनों और उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं उस डॉक्टर छात्रा के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसका नाम परिजनों द्वारा सामने लाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

बाइट – वंदना पटेल अमन की बहन

बाइट – रामसनेही मिश्रा,एडिशनल डीसीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *