बिल गेट्स बने अमेरिका के ‘सबसे बड़े किसान’, खरीदी इतने करोड़ एकड़ खेती की जमीन

दुनिया के सबसे चैथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने बहुत बड़े पैमाने पर खेती की जमीन खरीदी है. माइक्रोसाॅफ्ट  के संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिका के अलग-अलग 18 राज्यों में कुल 2 लाख 42 हजार एकड़ खेती की जमीन खरीद ली है. इतनी ज्यादा जमीन खरीदने के बाद वे अमेरिका में जमीन के सबसे बड़े मालिक बन गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस जमीन पर स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गेट्स की योजना यहां बड़े पैमाने पर फसल उगाने की है। गेट्स कुल 2,68,984 एकड़ जमीन के मालिक बन गए हैं। 65 साल के गेट्स ने अमेरिका के लुसियाना में 69 हजार एकड़, अर्कंसस में करीब 48 हजार एकड़, एरिजोना में 25 हजार एकड़ खेती योग्य जमीन खरीदी है।

गेट्स ने यह जमीन सीधे तौर से, साथ ही पर्सनल इंवेस्टमेंट एन्टिटी कास्केड इंवेस्टमेंट के जरिए खरीदी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एरिजोना में स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है। इससे पहले गेट्स ने 2018 में अपने गृह राज्य वॉशिंगटन में 16 हजार एकड़ जमीन खरीदी थी।

देश को होगा फायदा
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 2008 में घोषणा की थी कि उनका फाउंडेशन अफ्रीका और दुनिया के अन्य विकासशील देशों के छोटे किसानों की कृषि क्षेत्र में मदद करेगा। साथ ही उनकी आमदनी में मदद के लिए 2238 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। जानकारों का मानना है कि बिल गेट्स यदि कृषि क्षेत्र में आते हैं तो इससे अमेरिका में स्थायी खेती को काफी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *