दिल्ली में एक बार फिर से AC ब्लास्ट की वजह से एक घर में आ गई. इस घटना में देश के पूर्व CCI चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की जान चल गई. यह हादसा 27 मई की आधी रात को हुआ है. इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC की वजह से भीषण आग में 9 लोगों की जान जा चुकी है

होज खास स्थित घर मे इनडोर यूनिट में ब्लास्ट हुआ
हौज खास थाने में रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर पीसीआर पर कॉल आई, जिसमें बताया गया है कि एक घर में आग लग गई है. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फिर दो फायर टेंडर्स ने आग पर काबू पाया.
घर में आग लगने के समय कुल पांच लोग मौजूद थे,जिसमें घर में काम करने वाले नौकर भी शामिल थे. सभी को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक 80 साल के पूर्व IAS धनेंद्र कुमार भी मौजूद थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
AC के इनडोर यूनिट में हुआ था ब्लास्ट
पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया है कि घर में आग लगने की वजह AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होना है. इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई.
दिल्ली-NCR में सामने आए कई केस
AC की वजह से दिल्ली, गाजियाबाद समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गर्मियों के दिनों में AC का इस्तेमाल घर, दुकान, ऑफिस आदि में खूब होता है. AC हाई वॉल्टेज पर चलने वाला प्रोडक्ट है, जिसमें एक छोटी सी गलती और वह जानलेवा साबित हो सकता है.
AC के साथ भूलकर भी ना करें ये 5 गलती
AC में आग लगने के क्या कारण होते हैं और उसको आग लगने से कैसे बचाया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
AC को लगातार ना चलाएं
AC हाई वॉल्टेज पर काम करने वाला प्रोडक्ट है. बहुत से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए AC को लगातार 24 घंटे चलाकर रखते हैं. ऐसा करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है. AC को कुछ घंटे के अंतराल पर बंद कर देना चाहिए.
इलेक्ट्रिक शॉट सर्किट
AC को आग लगने से बचाने के लिए जरूरी है कि उसको शॉट सर्किट से बचाया जाए. इसके लिए तार में एक्स्ट्रा जॉइंट को रिमूव कर दें और सिंगल पीस में एक तार इस्तेमाल करें. बिजली का तार गर्म होने पर, जॉइंट लूज होने पर उसमें शॉट सर्किट होने का खतरा होता है. इसकी वजह से AC में आग लग सकती है.
पावर ओवर लोडिंग या फ्लक्चुएशन
AC में आग लगने का तीसरा सबसे बड़ा कारण वॉल्टेज फ्लक्चुएशन है, जिसकी वजह से ना सिर्फ AC खराब हो सकती है बल्कि AC में आग लग सकती है. ये आग पूरे घर को खाक कर सकती है और जान तक ले सकती है.
AC के अंदर गंदगी होना
AC में आग लगने का अहम कारण उसकी रेगुलर मेंटेनेंस ना होना है. AC की प्रॉपर मेंटेनेंस ना होने की वजह से उसमें धूल मिट्टी, कूड़ा आदि इकट्ठा हो सकता है. खराब मेंटेनेंस की वजह से AC में आग लग सकती है.
सस्ते पार्ट्स का इस्तेमाल
AC में आग लगने की एक अहम वजह खराब क्वालिटी के पार्ट्स भी हैं. AC रिपेयरिंग के दौरान अगर मैकेनिक द्वारा घटिया पार्ट्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है और खराब क्वालिटी की टेप आदि यूज होती है. इसलिए हम सलाह देते हैं कि कंपनी के मैकेनिक से ही AC रिपेयर कराएं