आज का राशिफल एवं पंचांग

   
।। ?️  ।।
??जय श्री राम??
     ..?? सुप्रभातम् ??
 ? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास………………………………..पौष
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी……………………………..सप्तमी
दोप 01.16 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 07.09.55 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 06.06.24 पर
सूर्य राशि………………………….मकर
चन्द्र राशि…………………………..मीन
गुरु राशि…………………………..मकर
नक्षत्र………………………………रेवती
प्रातः 07.02 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग……………………………….सिद्ध
?संध्या 07.23 पर्यंत पश्चात साध्य
करण…………………………….वणिज
दोप 01.16 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………………………..हेमंत
दिन……………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
20 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.37 से 01.59 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
06:48:58 08:35:09
कुम्भ
08:35:09 10:09:39
मीन
10:09:39 11:40:50
मेष
11:40:50 13:21:33
वृषभ
13:21:33 15:20:11
मिथुन
15:20:11 17:33:52
कर्क
17:33:52 19:50:03
सिंह
19:50:03 22:01:52
कन्या
22:01:52 24:12:31
तुला
24:12:31 26:27:08
वृश्चिक
26:27:08 28:43:19
धनु
28:43:19 30:48:58
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..2
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 08.33 से 09.54 तक अमृत
प्रात: 11.15 से 12.37 तक शुभ
दोप 03.19 से 04.40 तक चंचल
सायं 04.40 से 06.01 तक लाभ
रात्रि 07.40 से 09.19 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ प्रमथनाथाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दयाङ्गना सदा सेव्या सर्वकामफलप्रदा ।
सेवितासौ करोत्याशु मानसं करुणामयम् ॥
अर्थात :-
सब इच्छित फल देनेवाली दयांगना का सेवन करना चाहिए । यदि सेवन किया जाय तो तुरंत हि वह मन को करुणामय बनाता है ।
? आरोग्यं :-
जीभ के छाले का घरेलू उपचार :-
1. जीभ के छाले के लिए दही –
दही एक प्राकृतिक प्रोबियोटिक है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो दर्द और सूजन को कम कर सकता हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो जीभ के छाले से जुड़े किसी भी संक्रमण का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप सादा दही लीजिए और उसे दिन में एक बार जरूर सेवन कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दूसरों के कार्य में दखल न दें। योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबारी क्षमता तथा आमदनी में वृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बाहरी व्यक्ति पर ध्यान दें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता है।
??‍♀️  राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मित्र, संबंधी व परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्रा सफल रहेगी। बौद्धिक कार्य पूर्ण लाभ देंगे। थकान रहेगी। मातहतों का अच्‍छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अपरिचित मार्गदर्शक मिल सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। गरीबों को भोजन कराएं। विरोध होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें। अपनों का व्यवहार पसंद नहीं आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में अवरोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मित्र व संबंधी के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। आकांक्षाएं पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर प्रवास की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
संपत्ति व मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर खर्च अधिक हो सकता है जिसका तत्काल लाभ नहीं होगा। पारिवारिक मित्र व संबंधियों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। पुरानी व्याधि उठ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति के योग हैं। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आय व रोजगार में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर तनाव रह सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।थकान तथा आलस्य रहेंगे। कार्य में अवरोध आ सकता है। शांति से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है।  फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। देनदारी कम होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। मेहनत सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बनते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 जनवरी 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01:12 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:58 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातःकाल 06:59 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे प्रातःकाल 06:59 बजे भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:34 से 01:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ कम समय में अधिक लाभ के विचार में आप फँस न जाएँ इस का ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी के विषय में न पडे और किसी के जामीनदार न बने । मानसिक एकाग्रता कम रहेगी । स्वास्थ्य संभाले । धन के लेन – देन में ध्यान रखे । भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चले । मध्याहन के बाद आप बेहतर महसूस करेगें । आकस्मिक लाभ होगा ।

वृषभ :~ गृह एवं संतान के शुभ समाचार आप को मिलेंगे । पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट से प्रसन्नता रहेगी । नए मित्र भी बनेंगे । व्यवसायिक एवं आर्थिक लाभ होगा । फिर भी पूँजीनिवेश मे सावधानी बरते । धार्मिक कार्यों मे खर्च हो सकता है । कोर्ट – कचहरी के विषय में संभलकर चले ।

मिथुन :~ आज का दिन अनुकूलताभरा और लाभदायक है । व्यवसाय में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा । व्यापार में आय बढने और उगाही की वसूली होगी । आकस्मिक लाभ की संभावना है ।

कर्क :~ उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार संभलकर करे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता रहेगी । व्यापार में विध्न आ सकते है । परंतु मध्याहन के बाद व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी । ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतुष्ट रहेंगे । आर्थिक लाभ रहेगा ।

सिंह :~ आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । स्वास्थ्य भी संभाले । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । मानसिक व्यग्रता रहेगी । पारिवारिक कलह के प्रसंग बन सकते हैं । ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता इन समस्याओं का निवारण है । नकारात्मक विचारों से दूर रहे ।

कन्या :~ प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने – फिरने , खान – पान एवं मनोरंजन में बितेगा । भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद आपमे प्रतिकूलता रहेगी । स्वास्थ्य सताएगा । विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है । परंतु साथ – साथ आकस्मिक धनलाभ भी आप की चिंता कम कर देगा ।

तुला :~ आज दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएँगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्वभाव में उग्रता रहेगी , इसलिए वाणी पर संयम रखे । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी ।

वृश्चिक :~ आज आप मानसिक भावुक रहेंगे । इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखे । विद्यार्थिगण आज अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त करेंगे । घर के वातावरण में सुख – शांति रहेगी । व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।

धनु :~ पारिवारिक शांति के लिए निरर्थक वाद – विवाद न करे । माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा । धन और प्रतिष्ठा में हानि की संभावना है। मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढेगी । आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता रखे । मित्रों और प्रियपात्र से भेंट होगी जो आनंददायी रहेगी । छोटा प्रवास हो सकता है । भाईयों के संबंधो में निकटता आएगी । परंतु मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ होगा । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय सावधान रहे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।

कुंभ :~ आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । नकारात्मक विचारो से बचे । खान – पान में संयम रखे । मध्याहन के बाद आप अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान – सन्मान प्राप्त होगा।

मीन :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक है । शारीरिक , मानसिक स्वस्थ और उत्साही रहेंगे। नए कार्य के लिए समय अनुकूल है । परिवारजनों से समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा । प्रवास या पर्यटन होगा । परंतु मध्याहन के बाद संयम रखे , नहीं तो वाद – विवाद या झगडा हो सकता है। धन के लेनदेन में सावधान रहे। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *