राजा रघुवंशी हत्याकांड: शव मिलने के एक साल बाद भाई विपिन ने फिर उठाई CBI जांच की मांग, बोले- सोनम को हाईकोर्ट से बार-बार मिल रही हैं तारीखें, न्याय का अब भी इंतजार

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने एक बार फिर मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

ठीक एक साल पहले 2 जून को राजा का शव मिला था। उसे याद कर माता-पिता, भाई भावुक हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को लगातार अदालत से तारीखें मिल रही हैं, जबकि परिवार लंबे समय से मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

आज ही के दिन मिला था भाई का शव

विपिन रघुवंशी ने कहा कि आज ही के दिन उनके भाई राजा रघुवंशी का शव शिलाॅन्ग में मिला था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर सोनम को हाई कोर्ट से बार-बार तारीख क्यों मिल रही है।उनका दावा है कि अब तक सोनम की जमानत के खिलाफ लगी याचिका पर करीब 10 बार सुनवाई टल चुकी है। वह सोनम बाहर घूम रही है, जबकि परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।

हमने शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग की

विपिन ने बताया कि सोनम की जमानत याचिका पर कल फिर सुनवाई होना है और उन्हें उम्मीद है कि अदालत उसे राहत नहीं देगी और वह वापस जेल जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार ने शुरू से ही मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने भोपाल के टिविशा शर्मा केस का हवाला देते हुए कहा कि कुछ मामलों में परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच शुरू कर दी जाती है और विस्तृत जांच के लिए दोबारा पोस्टमॉर्टम तक कराया जाता है, जबकि उनके भाई के मामले में ऐसा नहीं हुआ।विपिन का कहना है कि यदि राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाती, तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते थे और मामले में और स्पष्टता आती।हालांकि, सीबीआई जांच को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित सरकारों और न्यायिक प्रक्रिया के तहत लिया जाता है। फिलहाल मामले में न्यायालयीन कार्यवाही जारी है और सोनम की जमानत याचिका पर होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *