राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब बीस लोगों की मौत हो गई है. लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली

मालवीयनगर स्थित होटल में लगी भीषण आग
इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. शुरुआती जानकारी में एएनआई ने बताया था कि आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई है.
दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं. बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को बचाया गया है.
हादसे के बाद का भयानक वीडियो
रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. आग इतनी भयानक थी कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे. रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे.
शुरुआत में यह खबर आई थी कि दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उस वक्त उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने आजतक से बात करते हुए कहा, “भयंकर धुएं के बीच में दमकल कर्मियों ने काम किया है. मैं रास्ते में हूं. दस मिनट के अंदर मैं मौके पर पहुंचने वाला हूं