मोहाली ऑफिस मर्डर का खौफनाक VIDEO: दफ्तर में घुसकर सनकी आशिक ने एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, जान बचाकर भागी युवती को गेट पर पकड़कर उतारा मौत के घाट; फिर खुद का भी गला रेता

दफ्तर में अपनी डेस्क पर बैठ कर काम कर रही एक लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, शुरुआती वार के बाद जब लड़की संभल कर जान बचाने के लिए भागी तो फिर गेट के पास पकड़ कर उसपर कई हमले, लोग बचाने आए फिर भी आरोपी हमला करता रहा… लव अफेयर में बेक्रअप के एक सनकी आशिक की यह दिल दहलाने वाली वारदात पंजाब के मोहाली से सामने आया है.

जहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की डिंपल की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई. डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला उसके साथ काम करने वाले हरविंदर उर्फ हैरी ने की. डिंपल पर कई हमले के बाद हैरी ने खुद भी गला रेत कर जान देने की कोशिश की. लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. इस हमले का CCTV वीडियो भी सामने आया है.

दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई. जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.मोहाली में दफ्तर में बैठी लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वीडियो

शुरुआती हमलों के बाद जब डिंपल भागी तो आरोपी हैरी ने गेट के पास उसे पकड़ कर फिर उसपर कई हमले किए.

तीन साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप

पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती. करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे. इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई. हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था.जिसके बाद से हैरी डिंपल से खुन्नस खाए बैठा था. इसी बीच उसने डिंपल पर जानलेवा हमला कर दिया.

मोहाली डिंपल मर्डर केसः तीन फोटो में समझें पूरा घटनाक्रम

चेयर पर बैठी डिंपल पर हमला करने आया हैरी, फिर पीछे से गर्दन के पास चाकू मारा बाद में भागने की कोशिश के बीच फिर से डिंपल पर कई बार चाकू मारा.

रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफलता नहीं

बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी हैरी काफी टूट गया था. वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था. उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई. ऐसे में वह काफी परेशान हो गया.

ऑफिस पहुंचकर चाकू से किया हमला

गुरुवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसे देखकर अन्य कर्मी भी डर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कहा पेरेंटस को किया सूचित

मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई. पेरेंटस को सूचना दी गई है. उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

7:40 पर सूचना मिली, घटनास्थल सील

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है.” पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया. पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *