गायब सुल्तान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह जिंदा है या फिर मुर्दा…पुलिस प्रशासन के लिए भी यह मामला दृश्यम फिल्म की तरह चुनौती पूर्ण बन गया था।

शनिवार को यशवंत सागर में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को यशवंत सागर के दूसरे छोर के किनारे पर बोरे से लाश मिली।मिली जानकारी के अनुसार लाश से तेज दुर्गंध आने के चलते मछुआरों का ध्यान इस ओर गया था।