जबलपुर में भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत: घर के बाहर विवाद सुलझाने निकाली लाइसेंसी पिस्टल, हड़बड़ाहट में दबा ट्रिगर; पुलिस जांच में जुटी

घटना न्यू शोभापुर इलाके में शनिवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, देर रात संगीता के घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। आवाज सुनकर वे पति बंटी रजक के साथ बाहर निकलीं। पति-पत्नी ने शोर-शराबा करने वाले लोगों को फटकारा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ट्रिगर दबा, पेट में जा लगी गोली

इसी बीच संगीता के घर के अंदर गई और लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाहर आईं।हड़बड़ाहट के बीच संगीता के हाथ में मौजूद पिस्टल का ट्रिगर दब गया। गोली उनके ही पेट में जा लगी। वे जमीन पर गिर पड़ीं।

पुलिस परिजन से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले की हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस का स्टाफ और सीनियर अफसर अस्पताल पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि देर रात विवाद किस बात को लेकर हो रहा था?हालांकि, जांच के दौरान ये जरूर पता चला है कि कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर बम पटके थे। कार में भी तोड़फोड़ की थी। इसकी शिकायत बंटी रजक ने पुलिस में दर्ज कराई थी।

भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ी थीं

संगीता रजक ने पिछले नगरीय निकाय चुनाव में गोकलपुर वार्ड से भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था। वे हार गई थीं। इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं।उनके पति बंटी रजक भी विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं। वे वीर सावरकर मंडल में उपाध्यक्ष रहे हैं, बूथ अध्यक्ष का काम भी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *