आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..पौष
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….अष्टमी
दोप 03.५० पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 07.09.50 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.07.12 पर
सूर्य राशि………………………मकर
चन्द्र राशि……………………….मेष
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र………………………..अश्विनी
दोप 03.36 पर्यंत पश्चात भरणी
योग……………………………साध्य
रात्रि 08.15 पर्यंत पश्चात शुभ
करण……………………………बव
दोप 03.50 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………हेमंत
दिन………………………….गुरुवार
? आंग्ल मतानुसार :-
21 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.16 से 12.59 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.59 से 0३.20 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
06:45:02 08:31:22
कुम्भ
08:31:22 10:05:42
मीन
10:05:42 11:36:54
मेष
11:36:54 13:17:37
वृषभ
13:17:37 15:16:14
मिथुन
15:16:14 17:29:56
कर्क
17:29:56 19:46:06
सिंह
19:46:06 21:57:55
कन्या
21:57:55 24:08:34
तुला
24:08:34 26:23:12
वृश्चिक
26:23:12 28:39:22
धनु
28:39:22 30:45:02
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.16 से 12.37 तक चंचल
दोप. 12.37 से 01.58 तक लाभ
दोप. 01.58 से 03.20 तक अमृत
सायं 04.41 से 06.02 तक शुभ
सायं 06.02 से 07.41 तक अमृत
रात्रि 07.41 से 09.19 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ प्रतिपालाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
लावण्यरहितं रुपं विद्यया वर्जितं वपुः ।
जलत्यक्तं सरो भाति नैव धर्मो दयां विना ॥
अर्थात :-
लावण्यरहित रुप, विद्यारहित शरीर, जलरहित तालाब शोभा नहि देते । उसी प्रकार दयारहित धर्म भी शोभा नहि देता ।
? आरोग्यं :-
जीभ के छाले का घरेलू उपचार :-
2.  जीभ के छाले के लिए नमक –
नमक को पानी में मिलाकर कुल्ला करें, ताकि मुंह साफ रहे और ठंडी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। नमक जीभ के छाले के इलाज के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि इससे सूजन और दर्द कम हो जाएगा। नमक भी बैक्टीरिया को मार सकता है और संक्रमण को रोक सकता है। दरअसल नमक, सोडियम क्लोराइड के रूप में भी जाना जाता है, जो जीभ पर छाले के कारण सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाइए। फिर इस पानी से दिन में कई बार कुल्ला कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे के काम में दखल न दें। बाहर जाने का मन बनेगा। नई योजना बनेगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। विवाद से बचें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय में आय बढ़ेगी। शुभ समय।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव व चिंता रहेंगे। बड़ों की सलाह मानें। विवेक से कार्य करें। वाहन, मशीनरी तथा खेलकूद में लापरवाही न करें। लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य हावी रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कारोबारी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विद्यार्थीगण सफलता हासिल करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। सुख के साधनों पर व्यय होगा। दिखावा करने से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। वृद्धजनों के स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। घर-परिवार में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रयास करें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 जनवरी 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अपरान्ह 03:51 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:59 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र अपरान्ह 03:36 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज दुर्गाष्टमी , शाकंबरी देवी नवरात्र प्रारंभ , राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ , हेमकालानी पुण्य दिवस , गंडमूल दोपहर 03:36 बजे तक रहेगा ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपके हर कार्य में उत्साह और उमंग से पूरे होंगे । तन – मन में स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बीतेगा । माता से लाभ होगा । यात्रा का योग है । धन लाभ , उत्तम भोजन और भेंट – उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी ।

वृषभ :~ क्रोध और हताशा आपके मन पर रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा । घर – परिवार की चिंता के साथ खर्च से भी चिंतित रहेंगे । उग्रवाणी से मनमुटाव और झगड़ा होगा । परिश्रम व्यर्थ जाएगा । गलतफहमी से बचे ।

मिथुन :~ परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा । नौकरी – धंधे में लाभ का समाचार मिलेगा । उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । आय वृद्धि हो सकती हैं । संतानों से शुभ समाचार मिलेगा ।

कर्क :~ घर की साज – सजावट पर विशेष ध्यान देंगे । नए घरेलू सामान खरीदेंगे । व्यापारियों और नौकरी वालो को लाभ तथा पदोन्नति हो सकती हैं । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । सरकारी लाभ मिलेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आर्थिक लाभ होगा । आज सभी कार्य स्वस्थता और सरलतापूर्वक पूरे होंगे ।

सिंह :~ स्वभाव में उग्रता और क्रोध से आपको काम में मन नहीं लगेगा । वाद – विवाद में अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शीघ्रता में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होगा । नौकरी व्यवसाय में अवरोध आने से कार्य पूरे नहीं होंगे । धार्मिक यात्रा होगी ।

कन्या :~ आज नए कार्य हाथ में नही ले । बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब हो सकती है । क्रोध पर नियंत्रण से और मौन का शस्त्र कारगर होगा । खर्च अधिक होगा । हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियों से परेशानी होगी ।

तुला :~ प्रणय , रोमांस , मनोरंजन और मौज – मस्ती से भरपूर आज का दिन बीतेगा । सार्वजनिक महत्ता प्राप्त करेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी । भागीदारों के साथ लाभ होगा । सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे । तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों के साथ पर्यटन होगा ।

वृश्चिक :~ आज आप अनिश्चितता और सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य में उत्साह बढाएगी । आफिस में स्टाफ की मदद से बहुत कार्य पूरे करेंगे । अधूरे कार्य पूरे होंगे । लक्ष्मी की कृपा से यथोचित खर्च टेन्शन नहीं बढ़ाएँगे ।

धनु :~ यात्रा – प्रवास स्थगित रखे । कार्य निष्फलता से हताशा और आपको क्रोधित करेगी । परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी । पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी । वाद – विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या होगी । संतानों की चिंता होगी धन – प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है ।

मकर :~ प्रतिकूलताओं का सामना करना पडेगा । कौटुंबिक क्लेश आपको व्यथित करेंगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सार्वजनिक अपयश या अपकीर्ति आपकी मान – प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएँगे । आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा । स्त्री वर्ग से नुकसान का भय है ।

कुंभ :~ आज आप बहुत राहत महसूस करेंगे । शारीरिक स्वस्थता उत्साह में वृद्धि करेगी । पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल – मिलाप रहेगा । घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा । प्रवास की संभावना है । प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि है ।

मीन :~ आपके खर्च के अतिरिक्त क्रोध और वाणी पर संयम रखने । किसी के साथ तकरार होगा । आर्थिक लेन – देन में सावधानी रखें । पारिवारिक झगड़े होंगे । नकारात्मक विचारो से दूर रहे । खाने – पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *