शिवराज सरकार में पूरी हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की ये ‘मुराद’

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  अब शिवराज, कमलनाथ , दिग्विजय सिंह और उमा भारती के पड़ोसी होंगे. भोपाल में उनका यही नयी ठिकाना होगा. सिंधिया को सरकारी घर एलॉट हो गया है. ये नया घर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले के पड़ोस में है.

एमपी के सीएम और पूर्व सीएम श्यामला हिल्स में रहते हैं। श्यामला हिल्स बड़ा तलाब के किनारे हैं। यह भोपाल का सबसे वीवीआईपी इलाक है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों का निवास भी श्यामला हिल्स में है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को श्यामला हिल्स पर बी 5 सरकारी आवास आवंटित किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का बंगला दिग्विजय सिंह वाले लाइन में ही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में रहते हुए भी 2018 विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ से भोपाल में सरकारी आवास की मांग थी। लेकिन 2019 में वह लोकसभा चुनाव हार गए। लेकिन उस सरकार में उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई थी।

शिवराज सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुराद पूरी हो गई है। उन्हें भोपाल में सरकारी आवास मिल गया है। मार्च 2020 में शिवराज की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से ही बनी है। इसे शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक मंचों से भी स्वीकार कर चुके हैं। मंत्रिमंडल गठन में भी सिंधिया के लोगों को भरपुर तवज्जो मिली है। अब सरकारी आवास मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *