दिल्ली के नांगलोई निवासी कपिल ने हाल ही में बीटेक किया था। वह कालेज से डिग्री लेने के बाद कालोनी के ही दोस्त प्रयागराज कौशिक के साथ मंगलवार रात कार से घूमने के लिए देहरादून जा रहे थे। गूगल मैप की मदद से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर जा रहे थे।

मवीकलां के पास अस्थाई बैरियर से कार टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हाईवे पर प्रतिबंधित है वाहनों का आवागमन
इस हाईवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन प्रस्तावित है। दिल्ली के अक्षरधाम से सिर्फ मवीकलां तक एलिवेटेड भाग पर ही वाहनों का ट्रायल चल रहा है। उसके बावजूद पूरे हाईवे पर वाहन दौड़ते हैं। वाहनों को रोकने के लिए जगह -जगह अस्थाई बैरियर लगे हैं।