ग्वालियर में दुष्कर्म का एक अलग मामला सामने आया है। एक 32 वर्षीय महिला को मालनपुर में फैक्ट्री में एक युवक मिला था। जिससे महिला की दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे थे। युवक ने प्यार का इजहार किया और नोटरी पर महिला से शादी कर ली। इसके बाद 6 साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पुलिस ने फरार होने से पहले ही चंद्रपाल पकड़ा गया।
इस दौरान महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। अब साल 2025 में आरोपी शादी को मानने से ही इनकार कर रहा है। महिला ने दबाव बनाया तो आरोपी छोड़कर भाग गया। घटना साल 2019 से अक्टूबर 2025 के बीच मुरार खुरैरी की है। पीड़िता ने अब मुरार थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत की थी कि साल 2019 में वह मालनपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। यहां पर उसकी मुलाकात किशनपुर माता बसैया मुरैना निवासी चंद्रपाल पिता सतेंद्र यादव से हुई थी।
उनके बीच दोस्ती हो गई थी। इसके बाद चंद्रपाल ने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसने नोटरी पर शादी कर अपने साथ रख लिया। इस दौरान लगातार 6 साल वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। 3 बच्चे भी हो गए। साल 2025 लगते ही चंद्रपाल यादव का व्यवहार बदलने लगा। वह महिला से बचता हुआ नजर आता था।
नोटरी की शादी को मानने से किया इनकार महिला ने पुलिस को बताया कि चंद्रपाल ने उससे नोटरी पर शादी की थी। अक्टूबर 2025 में चंद्रपाल कह रहा है कि हम दोनों के रास्ते अब अलग-अलग है। जब महिला ने नोटरी की शादी का हवाला दिया तो उसका कहना था कि वह इस शादी को नहीं मानता। जब दबाव बनाया तो वह उसे छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर मुरार थाना में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज किया और आरोपी को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।