इंदौर में पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान सुसाइड कर लिया। मामला शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे का है। 28 वर्षीय अनुराग भागोर ने द्वारिकापुरी इलाके में दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में खुद को गोली मार ली।
सिपाही अनुराग द्वारिकापुरी थाने में तैनात था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। उसने बताया कि अनुराग ड्यूटी के दौरान आ रहे फोन कॉल्स रिसीव नहीं कर रहा था। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। अनुराग की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। पत्नी रानू धार के माड़व की रहने वाली है। 7 दिन से मायके में ही है।
अनुराग, अलीराजपुर का निवासी था। द्वारिकापुरी थाने से पहले वह सर्राफा थाने में था।

पुलिस विभाग में 10 साल हो गए थे परिवार में बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। अनुराग मंझला था। पिता वेटरिनरी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं। अनुराग की बुआ के बेटे राजेंद्र ने बताया कि उसे पुलिस विभाग में 10 साल हो गए थे।
आईडीए की बिल्डिंग में मारी गोली जिस बिल्डिंग में अनुराग ने खुदकुशी की, वह इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईडीए) की है। यहां अक्सर नशाखोरी और विवाद सामने आते हैं, इसलिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। अनुराग भी ड्यूटी पर तैनात था।
जिस फ्लैट में घटना हुई, उसके पड़ोसी श्याम लाल बामनिया ने बताया कि वे रात 11 बजे शादी से लौटे थे। उन्हें रात में कोई आवाज नहीं आई। श्याम पंडिताई का काम करते हैं।