अहमदाबाद–गुजरात की राजधानी में “दृश्यम” जैसी दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। रूबी नाम की महिला ने अपने प्रेमी इमरान के साथ मिलकर पति समीर अंसारी की हत्या कर शव के टुकड़े किचन की टाइल्स के नीचे दफना दिए।

यह घटना करीब 14 महीने पुरानी है। पुलिस के अनुसार, रूबी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, जिसके बाद इमरान ने अपने साथियों साहिल और फैजू के साथ मिलकर हत्या की।
14 माह बाद घर से आती दुर्गंध ने पड़ोसियों को शक में डाला, पुलिस ने खुदाई कराई तो किचन की फर्श के नीचे से मानव अवशेष मिले। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।