लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्मेंस दे रहे सिंगर दिलजीत दोसांझ पर फैन ने फेंका फोन, सिंगर ने पहले फैन को समझाया, और फिर… देखें VIDEO

स्टेज से फोन उठाते हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।

पेरिस में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पर कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्मेंस देते वक्त फैन ने फोन फेंक दिया। फैन को स्टेज पर फोन फेंकते सिंगर ने देख लिया। इस पर उन्होंने फैन को समझाया और कहा कि ऐसा मत किया करो, हमेशा प्यारा बांटा करें। फिर बाद में अपनी जैकेट उसे गिफ्ट की।

स्टेज पर फोन फेंकते की वीडियो भी सामने आई है। फिलहाल दिलजीत की टीम या अन्य किसी भी व्यक्ति का इसे लेकर बयान सामने नहीं आया है।

इससे कुछ दिन पहले लंदन में कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर करण औजला पर दर्शक ने जूता फेंक दिया था।

फैन को अपनी जैकेट गिफ्ट करते हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।

पेरिस में 19 सितंबर की रात को दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम था। यहां दोसांझ अपना पटियाला पेग… गाना गा रहे थे। इस दौरान एक फैन ने अपना आईफोन स्टेज पर फेंक दिया। जिसे दिलजीत ने देख लिया और फोन अपने हाथ में ले लिया।

जिसके बाद गाना और बैंड रोक दिया गया। दिलजीत ने कहा- ऐसा करने से क्या फायदा हुआ। तुम्हारा फोन टूट जाएगा या खराब हो गया तो आपका नुकसान होगा। ऐसे पल को खराब नहीं करते भाई।

दिलजीत बोले- आगे से किसी भी आर्टिस्ट से ऐसे मत करना दिलजीत ने आगे कहा- आप ऐसा न करें। मैं आपको प्यार करता हूं। प्यार करते हैं तो हम अपना फोन क्यों खराब करें इसके चक्कर में। जिसके बाद दिलजीत ने फैन को फोन वापस दे दिया। दिलजीत ने कहा- अब मुझे फिर शुरू से गाना पड़ेगा।

इसके बाद दिलजीत ने फैन को अपनी जैकेट उतार कर दी और कहा- मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। मगर आगे से किसी भी आर्टिस्ट के साथ ऐसा न करना। इसमें मुझे या अन्य किसी आर्टिस्ट को कोई फायदा नहीं होगा।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।

‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में हुई एंट्री दिलजीत दोसांझ जालंधर के कस्बा गोराया के छोटे से गांव दोसांझ कलां के रहने वाले हैं। 2004 में दलजीत ने अपना पहला एल्बम ‘इश्क दा उड़ा अड्डा’ रिलीज किया। इस दौरान नाम दलजीत से दिलजीत कर लिया। 2011 में द लायन ऑफ पंजाब फिल्म से डेब्यू किया, पर फिल्म फ्लॉप रही लेकिन उनका एक गाना सुपरहिट रहा और पहली बार बीबीसी के एशियन डाउनलोड चैट में नॉन बॉलीवुड सिंगर का गाना टॉप पर पहुंचा। 2016 में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद फिल्लौरी, सूरमा, अर्जुन पटियाला, गुड न्यूज और सूरज पे मंगल भारी में अभिनय किया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपना म्यूजिक एल्बम ‘जी.ओ.ए.टी’ रिलीज किया है।

दिल-लुमिनाती टूर को लकर चर्चा में है दिलजीत दिलजीत इस वक्त अपने भारत के टूर को लेकर काफी चर्चा में है। दिलजीत भारत में दिल-लुमिनाती नाम से करीब 10 शो करेंगे। उनके सभी शो इस वक्त हाउस फुल हो चुके हैं।

कुछ दिन पहले दर्शक ने कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर करण औजला को जूता मारा था।

करण औजला पर फेंका था जूता

बॉलीवुड गाना तौबा-तौबा गाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला पर करीब दो हफ्ते पहले यूके में कॉन्सर्ट के दौरान व्यक्ति ने जूता फेंका था। जूता सीधा करण के मुंह पर लगा था। इस पर गुस्साए करण औजला ने स्टेज से ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जूता फेंकने वाले को स्टेज पर आने की चुनौती भी दी। आखिर में उन्होंने युवाओं से ऐसा न करने और सम्मान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *