इंदौर के सराफा बाजार में ग्राहकी को लेकर एक दुकानदार और एजेंट के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना का वीडियो लोगों ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
इसके पहले सराफा चौपाटी में दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।
बाजार में जमकर चले लात-घुसे
सराफा बाजार में गुरुवार को रोज की तरह भीड़ थी। इस दौरान ग्राहकी को लेकर दुकानदार और एजेंट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और मारपीट की नौबत आ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घुसे चले। इस दौरान भीड़ देखती रही और वीडियो बनाती रही।
तस्वीरों में देखिए मारपीट की घटना

सराफा बाजार में जमकर हुई मारपीट।

दुकानदार और एजेंट रोड पर एक-दूसरे की कॉलर पकड़कर लड़ते रहे।

पुलिस ने की कार्रवाई
सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि घटना शाम की है। ग्राहकी को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। इस मामले में राहुल (27) पिता राजेश वागले निवासी महूनाका और दिलीप पिता इंदर सिंह रघुवंशी निवासी धानगली के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
इसमें राहुल दुकानदार है, जबकि दिलीप एजेंट है। दोनों के द्वारा शांतिभंग की गई थी, जिसके चलते इन पर कार्रवाई की गई है। पुलिस जब दोनों को लेकर थाने पहुंची तो वे राजीनामा करने की बात कहने लगे, लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई की।

मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने दुकानदार और एजेंट पर की कार्रवाई।