Scooty Stunt Viral Video: उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो साझा कर रीलबाजी के खतरों पर चेतावनी दी है। इसमें एक महिला वादियों के बीच स्कूटी चलाते हुए स्टंट करने की कोशिश करती है और गिर जाती है। वीडियो के जरिए संदेश दिया गया- यातायात नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी न करें

उत्तराखंड पुलिस स्कूटी स्टंट वीडियो
स्टंटबाजी सर्कस में अच्छी लगती है, लेकिन जब लोग रीलबाजी के लिए स्टंट करते हैं, तो मामला गंभीर हो जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो भरे पड़े हैं, जिनमें लोग स्टंट के दौरान छोटी-सी गलती के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चला रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक महिला वादियों के बीच स्कूटी चलाते हुए स्टंट करने की कोशिश करती है। लेकिन वीडियो का अंत यही संदेश देता है कि ऐसे कारनामों से बचना ही समझदारी है।
जान जोखिम में न डालें…
जान जोखिम में न डालें यूं गाड़ी पे स्टंट कर।
दुपहिया वाहन चलाएं, हमेशा हेलमेट पहनकर।।#UttarakhandPolice #FollowTrafficRules pic.twitter.com/jOy4gG1QI8
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) August 22, 2025
हाथ छोड़कर स्कूटी चलाना पड़ा भारी

यह क्लिप 22 सेकंड की है, जिसमें एक युवती घास के मैदान में सफेद रंग की स्कूटी लेकर आगे पढ़ रही है। वह एक हाथ से स्कूटी चला रही होती है। फिर क्या… अचानक ही रील के लिए वह अपना दूसरा हाथ भीड़ स्कूटी से छोड़ देती है। इस दौरान संतुलन बिगड़ता है। महिला समझ जाती है कि स्कूटी गिरने वाली है। इसलिए वह संभालने की कोशिश करती है। लेकिन अफसोस वह सीधा जमीन पर गिर पड़ती है। वीडियो का यह हिस्सा स्लो मोशन में रिकॉर्ड हुआ है, जिससे साफ समझ आता है कि हेलमेट ना पहनने और रीलबाजी के चक्कर में महिला को चोट आती है।
और हां, वीडियो के अंत में लिखा आता है- स्टंटबाजी का नशा सीधे अस्पताल पहुंचाता है। हेलमेट आपकी जान बचाता है। यातायात नियमों का पालन करें।