
भोपाल में VIP रोड पर चलती कार में आग लग गई। कार में फैमिली थी। एक महिला की गोद में बच्चा भी था। अच्छी बात यह रही कि धुआं उठने पर गाड़ी रोक कर सभी तेजी से बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन कार जलकर कबाड़ हो चुकी थी।
घटना शुक्रवार देर रात 1 बजे के आसपास की है। कार बैरागढ़ की ओर जा रही थी। इसमें एक व्यक्ति, दो महिलाएं और एक बच्चा था। राजा भोज की प्रतिमा के पास कार रोककर आग बुझाने के प्रयास किए। आसपास मौजूद लोग भी आग बुझाने दौड़ पड़े।
धू-धू कर जल रही कार को परिवार एक तरफ खड़े होकर देखता रहा। महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए। वे एक-दूसरे को समझाईश देते रहे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
VIP रोड पर जाम की स्थिति
सूचना पर फतेहगढ़ फायर स्टेशन की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। घटना के कारण VIP रोड पर जाम की स्थिति बन गई। दरअसल, इस समय राजा भोज की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचे थे।
कार बैरागढ़ की ओर जा रही थी। VIP रोड पर आग लग गई।

कार में दो महिलाएं, एक व्यक्ति और एक बच्चा भी था। सभी सेफ हैं।

फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई। कार पूरी तरह कबाड़ हो गई।

देर रात काफी संख्या में लोग VIP रोड घूमने पहुंचे थे। हादसे के कारण जाम लग गया।