ग्वालियर के संगम वाटिका और रंग महल में लगी भीषण आग, घटना के वक्त 25 कर्मचारियों के साथ कई लोग थे मोजूद – देखें VIDEO

ग्वालियर में शुक्रवार को आगजनी की बड़ी घटना हुई है। एजी ऑफिस पुल के पास संगम वाटिका और रंग महल गार्डन में भीषण आग लग गई है। जिस समय आग लगी थी संगम गार्डन में हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। गार्डन में कैटरिंग सर्विस के 25 कर्मचारियों के साथ एक सैकड़ा के लगभग मेहमान मौजूद थे। आग के विकराल रूप धारण करते ही अंदर गार्डन में भगदड़ मच गई। सभी बाहर की तरफ भागे हैं। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। कितने मेहमान अंदर फंसे हैं यह कोई नहीं बता पा रहा है।

आग की घटना के समय अंदर चल रहा था कार्यक्रम, मची भगदड़

जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अभी अंदर किसी के नहीं होने की खबर है, लेकिन फिर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। रात तक 12 बजे तक 35 फायर बिग्रेड पानी फेंका जा चुका था। दोनों गार्डन के चारों तरफ से दीवारों को तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का पता चलते ही आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही दमकल की गाड़ियो से आग बुझाने का प्रयास जारी है।

ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के पास शहर के दो सबसे बड़े व पॉश मैरिज गार्डन हैं। संगम वाटिका गार्डन, उसके पास ही रंगमहल गार्डन है। शुक्रवार को संगम गार्डन मंे शहर के अधिकारी एसएस तोमर के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। संगम गार्डन से हल्दी-मेंहदी का कार्यक्रम था। शाम 8 बजे के लगभग संगम गार्डन में अचानक AC के कम्प्रेशर में ब्लास्ट होने से वहां आग लग गई। चंद मिनट मंे आग ने वहां पूरे गार्डन को अपनी गिरफ्त मंे ले लिया। जिस समय आग लगी वहां कैटरिंग सर्विस के 25 कर्मचारियों के अलावा करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद थे। एक के बाद एक तीन AC में ब्लास्ट होते ही अंदर गार्डन मंे भगदड़ मच गई। सभी लोग बाहर गेट की तरफ भागे हैं। समय रहते अंदर गार्डन से लोग बाहर निकल गए हैं। इसके बाद आग ने गार्डन में जमकर तांडव मचाया है। अंदर दो से तीन सिलेंडर ब्लास्ट होने का भी पता लगा है।

दूर-दूर से आग और धुंआ का गुबार नजर आ रहा था

संगम से रंग महल गार्डन में पहुंची आग, फंसे कर्मचारी

अभी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी संगम गार्डन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी हवा से आग तेजी से फैली और रंग महल गार्डन में आग लग गई। यहां काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। जो अंदर फंस गए। दमकल दस्ते और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर दीवारों को तोड़कर आग पर काबू पाया और रेस्क्यू किया है। रात 12 बजे तक 35 फायर ब्रिगेड पानी लग चुका था। आसपास के शहर मुरैना, दतिया व भिंड से भी फायर ब्रिगेड ग्वालियर बुला ली गई थीं। एयरफोर्स व टेकनपुर का बल भी मौके पर आ गया था।

बेटे को तलाशती पहुंची मां, घबराई थी सुरक्षित देखकर ली राहत की सांस

घटना का पता चलते ही लश्कर निवासी सरिता अग्रवाल रंग महल गार्डन पहुंची। उनको उनके बेटे शुभम अग्रवाल का फोन आया था कि वह अंदर आग में फंस गया था। शुभम का गार्डन में कूलर व AC का काम है। पर समय रहते एसडीआरएफ व दमकल की टीमों ने शुभम व उसके साथी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया। बेटे को देखकर सरिता की जान में जान आई है। अंदर से बाहर आने के बाद शुभम ने बताया है कि अंदर आग काफी भयंकर थी। वो अपने साथियों के साथ फंस गया था, लेकिन समय रहते बाहर निकल आए हैं।

फॉम, प्लास्टिक व कपड़े का था सामान तेजी से फैली आग

मैरिज गार्डन में बहुत तेजी से फैली है। करीब 40 मिनट में आग ने दोनो गार्डन को अपनी गिरफ्त में लेकर जला दिया है। मैरिज गार्डन में पूरा निर्माण लकड़ी, फॉम, प्लास्टिक, कपड़े का था। जिससे एक बार आग लगने के बाद उसे बुझाना मुश्किल हो गया था।

ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के पास शहर के दो सबसे बड़े व पॉश मैरिज गार्डन हैं। संगम वाटिका गार्डन, उसके पास ही रंगमहल गार्डन है। शुक्रवार को संगम गार्डन मंे शहर के अधिकारी एसएस तोमर के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। संगम गार्डन से हल्दी-मेंहदी का कार्यक्रम था। शाम 8 बजे के लगभग संगम गार्डन में अचानक AC के कम्प्रेशर में ब्लास्ट होने से वहां आग लग गई। चंद मिनट मंे आग ने वहां पूरे गार्डन को अपनी गिरफ्त मंे ले लिया। जिस समय आग लगी वहां कैटरिंग सर्विस के 25 कर्मचारियों के अलावा करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद थे। एक के बाद एक तीन AC में ब्लास्ट होते ही अंदर गार्डन मंे भगदड़ मच गई। सभी लोग बाहर गेट की तरफ भागे हैं। समय रहते अंदर गार्डन से लोग बाहर निकल गए हैं। इसके बाद आग ने गार्डन में जमकर तांडव मचाया है। अंदर दो से तीन सिलेंडर ब्लास्ट होने का भी पता लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *