MP में बसेगा नया आधुनिक शहर, दुबई की तर्ज पर होगा विकास – सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में एक नया शहर बसाने की योजना है, जो दुबई की तर्ज पर तैयार होगा। यह नया शहर उज्जैन में विकसित किया जाएगा और इसका निर्माण 3300 हेक्टेयर में किया जाएगा। इस शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल होंगी

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का उद्देश्य सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए धार्मिक दृष्टिकोण से भी इसे खास बनाने की बात की। इस योजना के तहत, साधु-संतों और शंकराचार्यों को स्थायी रूप से भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, यहां आश्रम और धर्मशालाओं का भी निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 2000 करोड़ रुपये है।

इस शहर में अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं होंगी

नई योजना के तहत, शहर में 200 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, ताकि यातायात को सुगम बनाया जा सके। इस परियोजना के लिए जिम्मेदारी UDA (urban development authority) को दी गई है। साथ ही, इस शहर में अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं होंगी, जैसे कि अंडरग्राउंड सीवर सिस्टम और बिजली लाइनों का अंडरग्राउंड सिस्टम। बारिश के पानी की निकासी के लिए भी एक उन्नत व्यवस्था तैयार की जाएगी।

क्या है इस योजना का मुख्य उद्देश्य?

यह नया शहर आने वाले तीन वर्षों में आकार लेगा, और इसके निर्माण से मध्यप्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *