शादी में मटका डांस करते करते एक व्यक्ति की हुई अचानक मौत – देखे VIDEO

अचानक मौत होने की घटनाएं लगातार सामने आ रहे हैं। राजस्थान से भी एक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब डांस करते-करते अचानक मामा की मौत हो गई। मामला झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील की लोछवा की ढाणी का है। मृतक का नाम कमलेश ढाका है, जो कि 20 अप्रैल को भांजे की शादी में भात भरने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे। इसी दौरान भात भरने की रस्म अदा करने के बाद वे चाक-पूजन के दौरान डीजे की धुन पर सिर पर मटकी रखकर खुशी से झूम रहे थे।

मटकी डांस करने के दौरान वे घूम-घूम कर नाच रहे थे, इसी दौरान अचानक लड़खड़ा कर गिरे और बेसुध हो गए। इस दौरान मटकी गिरकर टूट गई और वे भी जमीन पर गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत उठाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होना बताया.है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें मामा की मस्ती और फिर उनका अचानक लड़खड़ाकर गिरना दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक नवलगढ़ की एक गैस एजेंसी पर काम करता था और घर- घर गैस सैलेंडर वितरित किया करता था। अचानक हुई मौत से शादी वाले घर में हंगामा मच गया और फिर शादी की बाकी रस्में सादगीपूर्ण तरीके निभाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *