तेज रफ्तार का तांडव: रोहित शेट्टी की फिल्म जैसा सीन, मुजफ्फरनगर के पुरकाजी खदर तिराहा पर स्कूटी ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हवा में पलटी स्कूटी, बिना हेलमेट तीन घायल, खौफनाक हादसा CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी कस्बे में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खदर तिराहा इलाके में बाइक सवार सड़क पार कर रहा था,

रफ्तार का कहर, मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का तांडव, CCTV में रिकॉर्ड हुआ सड़क हादसा

तभी तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी हवा में उछलते हुए पलट गई.

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर 

पूरा हादसा नगर पंचायत की ओर से लगाए गए CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया में साफ दिखता है कि स्कूटी बेहद तेज स्पीड में आती है और सीधे बाइक से टकरा जाती है. टक्कर के बाद दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर जाते हैं, जबकि बाइक सवार भी संभल नहीं पाता.

हेलमेट नहीं, नियमों की अनदेखी 

हैरानी की बात ये रही कि हादसे के वक्त किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था. यही वजह है कि तीनों को चोटें आईं. बाइक सवार की पहचान पुरकाजी निवासी अब्दुल समद के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में चोट लगी. राहत की बात ये रही कि किसी की जान नहीं गई.

लोगों ने दिखाई इंसानियत 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग फौरन मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. सभी को इलाज के लिए पहुंचाया गया. बाद में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. ये खबर इसलिए अहम है क्योंकि ये एक बार फिर सड़क सुरक्षा, हेलमेट और रफ्तार पर कंट्रोल की जरूरत को उजागर करती है. CCTV में कैद ये हादसा हर वाहन चालक के लिए एक सख्त चेतावनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *