महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद परेशान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है. सुनसान रात में सड़क पर से गुजर रही युवती के साथ एक युवक ने बदसलूकी की. करीब 15 मिनट तक सड़क पर शर्मसार करने वाली घटना हुई. यह घटना शहर के मध्यवर्ती इलाके नागेश्वरवाड़ी की है, जो क्रांति चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
पुलिस के मुताबिक, शहर के क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में आने वाले नागेश्वरवाड़ी इलाके का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 31 जनवरी की रात करीब 3:27 बजे का है.
वीडियो में दिखी युवक की नापाक हरकतें
इस वीडियो में एक युवक की नापाक हरकतें देखने को मिली है, जो एक युवती को सड़क पर घसीटता और जबरदस्ती करने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि इस दौरान युवती खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है और संघर्ष करती दिख रही है
10 से 15 मिनट तक चलता है ये मंजर
यह मंजर करीब 10 से 15 मिनट तक चलता रहता है. आरोपी ने रात के सन्नाटे और सुनसान सड़क का फायदा उठाते हुए युवती के साथ ऐसी हरकतें की. अब इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं
फिलहाल पुलिस इस वीडियो के आधार पर युवक और युवती की तलाश में जुट गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सके.