उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में अजीब घटना – बिना डेड बॉडी के चिता सजाकर करने वाले थे दाह संस्कार, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का था खेल; पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

चक्रतीर्थ पर हो गई अनोखी घटना… बगैर डेड बॉडी के हो जाता अंतिम संस्कार

इस कलियुग में और क्या क्या होना बाकि रह गया…???

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कुछ भी करेगा

उज्जैन पुलिस ने दो लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है जो शमशान घाट पर किसी का दाह संस्कार करवाने पहुंचे थे।

चक्रतीर्थ शमशान घाट पर आज बिना डेड बॉडी के कुछ लोग दाह संस्कार करने पहुंच गए। अमूमन कई बार ऐसा होता भी है। इन लोगों ने लकड़ी कंडे खरीदे और नगर निगम की रसीद भी बनवा ली। कुछ ही समय में चक्रतीर्थ के कर्मचारियों ने डेड बॉडी के बिना चिता भी तैयार कर दी इस बीच कर्मचारियों को शंका हुई की मामला संदिग्ध है और ये लोग गुमराह कर खाली चिता को आग लगाने की योजना बना रहे हैं। बहुत देर इन्तजार करने के बाद यह शंका सही साबित हुई। वे कहते रहे बॉडी आने वाली है लेकिन बॉडी नहीं आई।

बताया जाता है कि जिस सखीपुरा निवासी की चिता सजाई गई थी वो एक वर्ष पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं और सारा खेल मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खेला जा रहा था। जीवाजीगंज थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है और सच्चाई का पता लगा रही है कि आख़िर षड्यंत्र क्या है। यह विचित्र घटना चर्चा का विषय बन गई है और यह भी शंका पैदा हो गई कि इस तरह का और क्या क्या खेल इंसान चक्रतीर्थ पर खेल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *