सात डॉक्टरों की टीम, 12 घंटे ऑपरेशन, किया ऐसा चमत्कार कि मृत महिला के हाथ से खाना खाने लगा आदमी…

First Bilateral Hand Transplant In North India : डॉक्टरों को भगवान कहा गया है। यह बात साबित की है दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने। प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. महेश मंगल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने यह चमत्कार किया है। टीम ने 65 साल की एक ब्रेन डेड महिला का दोनों हाथ एक 45 साल के पुरुष को ट्रांसप्लांट कर लगा दिया।

12 घंटे की लंबी सर्जरी :

तीन वर्ष पहले 45 वर्षीय इस युवक की ट्रेन दुर्घटना में दोनों हाथ कट गए थे। गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड महिला के दोनों हाथ काटकर उस युवक को लगा दिए और हाथों का यह प्रत्यारोपण पूरी तरह से सफल रहा है।

7 डॉक्टरों की टीम ने 12 घंटे की मेहनत के बाद ब्रेड डेड महिला के हाथ काटकर एक युवक को लगाने में सफलता पाई। वह शख्स अब खुद ही अपने हाथों से खाना खा सकता है और आम आदमी की तरह अन्य काम भी कर सकता है।

ब्रेन हेमरेज की शिकार थी महिला :

ब्रेन हेमरेज की शिकार महिला के अंगदान से यह संभव हो पाया है। महिला ने लीवर, किडनी और आंख भी दान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *